7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPS बन व्यापारी से मांगा रंगदारी, रुपए नहीं मिलने पर एनकाउंटर की धमकी…परिजनों में हड़कंप

गोरखपुर में अजीबोगरीब मामला सामने आया ताज़ा, यहां एक युवक फर्जी IPS बन व्यापारी से दो लाख रुपए की रंगदारी मांगने लगा। इस घटना के बाद से व्यापारी के परिजनों में हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, फर्जी IPS गिरफ्तार

गोरखपुर जिले से हैरान करने वाली खबर है यहां पीपीगंज थाना क्षेत्र में अपने को IPS बताकर कपड़ा व्यापारी से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने आरोपी पर वर्दी पहनकर घर पहुंचने, फर्जी मुकदमे में फंसाने और एनकाउंटर कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

व्यापारी से IPS बन मांगी है दो लाख की रंगदारी

मिली जानकारी के मुताबिक पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 अटल नगर निवासी संदीप सिंह कपड़े का कारोबार कार्यभाओं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व शाम के समय एक व्यक्ति IPS अधिकारी की वर्दी पहने उसके घर पहुंचा और खुद को जिले में तैनात बताते हुए दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगा।

नहीं मिलने पर जेल भेजने और एनकाउंटर की धमकी

इतना ही नहीं बल्कि उसने धमकाते हुए कहा कि
यदि दो दिन के भीतर रुपए नहीं मिले तो किसी थाने के हत्या के मुकदमे में फर्जी तरीके से फंसा कर जेल भिजवा दिया जाएगा, इस दौरान तथाकथित अधिकारी ने फर्जी एनकाउंटर करवाने की भी धमकी दिया। इस घटना जे बाद से ही संदीप काफी भयभीत हुए और जब पता करवाए तो पता चला कि उन्हें धमकी देने वाला व्यक्ति कोई IPS नहीं बल्कि इसी थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर एक, अंबेडकर नगर का रहने वाला शनि वर्मा है। इसके बाद व्यापारी ने आरोपी के खिलाफ शनिवार को पीपीगंज थाने मं तहरीर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।