17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्रिस्तरीय घेरे में गोरखपुर महोत्सव आज से, पर्यटन मंत्री डॉक्टर जयवीर सिंह करेंगे उद्घाटन

गोरखपुर महोत्सव का उद्घाटन शुक्रवार दोपहर एक बजे प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डा. जयवीर सिंह करेंगे। जबकि 12 जनवरी को समापन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित होंगे। महोत्सव की सुरक्षा तैयारियां भी त्रिस्तरीय हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को होने वाला है। इसकी सुरक्षा का पूरा खाका तैयार हो चुका है। महोत्सव के सुरक्षा के नोडल SP क्राइम हैं। फोर्स दो शिफ्टों में कार्य करेगी। इसमें 511 पुलिसकर्मी और एक कंपनी PAC तैनात है।प्रवेश द्वार पर लगे DFMD (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) पर LIU की टीम रहेगी जो महोत्सव में आने वालों की निगरानी रखेगी।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, ADG पहुंचे सोनौली बार्डर

CCTV से चप्पे,चप्पे पर होगी निगरानी

SSP गोरखपुर डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि फोर्स की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगी है। परिसर में आने वालों पर CCTV कैमरे से नजर रखी जाएगी। इसके लिए प्रवेश द्वार के साथ ही पंडाल व सभी महत्वपूर्ण स्थान पर सीसी कैमरे लगे हैं। निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। महोत्सव में 24 घंटे दारोगा व सिपाही की ड्यूटी लगेगी साथ ही एक अस्थाई पुलिस चौकी खोली गई है।

इनकी है तैनाती

महोत्सव में एक ASP, 6 CO, 18 इंस्पेक्टर, 85 दरोगा, 15 महिला दरोगा, 285 सिपाही, 55 महिला सिपाही, 10 दरोगा सादी वर्दी में तैनात रहेंगे, 35 सिपाही सादी वर्दी में, 20 महिला सिपाही सादी वर्दी में,2 फायर टेंडर, एक कंपनी PAC तैनात रहेगी।


बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग