
महाकुंभ को देखते हुए प्रदेश में उच्चतम सतर्कता बरती जा रही है, उसी क्रम में गुरुवार को ADG जोन गोरखपुर डॉ. केएस प्रताप कुमार, DIG गोरखपुर भारत-नेपाल सीमा की सोनौली बार्डर पर सुरक्षा का निरीक्षण करने पहुंचे।यहां नेपाल के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। सीमा की सुरक्षा को लेकर एक दूसरे से सहयोग की बात कही। साथ ही साथ सीमा पर सुरक्षा के लिए एसएसबी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने की निर्देश भी दिए।
DGP प्रशांत कुमार ने पहले ही महाकुंभ को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस को एसएसबी के साथ समन्वय बनाकर जांच करने के निर्देश दिए थे। जिसको लेकर भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस सतर्क दिखी। यहां बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा की जा रही है। जिससे किसी तरह की चूक न हो।
ADG गोरखपुर डॉ. केएस प्रताप कुमार ने बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ और गोरखपुर में भव्य खिचड़ी मेले को लेकर नेपाल के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई है। जिसमें भारत और नेपाल के जवानों के द्वारा संयुक्त रूप से बॉर्डर पर पेट्रोलिंग चेकिंग की जाएगी। साथ ही साथ सीमा पर ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। इंटेलिजेंस भी सक्रिय है हर गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जा रही है।
Published on:
09 Jan 2025 09:27 pm
बड़ी खबरें
View Allमहाराजगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
