13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gorakhpur News: शेयर मार्केट-रियल एस्टेट समेत कई क्षेत्रों में काम करती है गोरखपुर की गैलेंट कंपनी, जानें पूरी डिटेल

Gorakhpur News गोरखपुर की पहली कंपनी है गैलेन्ट जिसे शेयर मार्केट में शामिल किया गया है। गैलेन्ट पूर्वांचल की सबसे बड़ी सरिया कंपनी है।

less than 1 minute read
Google source verification
gailent.jpg gorakhpur news, today gorakhpur news,गोरखपुर हिंदी न्यूज़, गोरखपुर की तजा खबर, Gallant included in the list of stock market, Gorakhpur first company, गोरखपुर समाचार

बाम्बे स्टाक एक्सचेंज एवं नेशनल स्टाक एक्सचेंज में गैलेंट ग्रुप की दो कंपनियां सूचीबद्ध हैं। गैलेंट कंपनी स्टील सेक्टर के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी दस्तक दे रही है। सूचीबद्ध होने के बाद कंपनी के शेयरों में भी अच्छी-खासी वृद्धि हुई है।

सरिया का उत्पादन करता है गैलेंट समूह
गैलेंट समूह प्रमुख रूप से सरिया का उत्पादन करता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाजार पर पिछले कुछ समय तक इस कंपनी का एकाधिकार रहा है। कंपनी की ओर से फ्लोर मिल का संचालन भी किया जाता है। यहां तैयार होने वाला आटा, मैदा आदि उत्पाद दूसरे प्रदेशों में भी भेजा जाता है।

रियल एस्टेट में भी हाथ जमा रहा है गैलेंट ग्रुप
गैलेंट समूह रियल एस्टेट सेक्टर में भी दखल दे चुका है। लखनऊ में कंपनी ने रियल स्टेट कंपनी शालीमार के साथ मिलकर शालीमार गैलेंट ग्रुप हाउसिंग योजना विकसित की है। अभी 13 लाख वर्ग फीट जमीन पर आवासीय एवं व्यावसायिक योजना के विस्तार की तैयारी है।

पहला बड़ा प्रोजेक्ट GDA से मिला
गोरखपुर में पहला बड़ा प्रोजेक्ट गोरखपुर विकास प्राधिकरण GDA से मिला है। GDA की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में ढांचागत विकास का काम इसी कंपनी को मिला है। इसपर कंपनी 265 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसके बदले करीब 13 एकड़ विकसित जमीन दी जाएगी। कंपनी यहां विला बनाकर बेचने की तैयारी में है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग