2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में ट्रैफिक सिस्टम का छेद देखने सड़क पर निकले ADG से कमिश्नर तक

ADG अखिल कुमार के साथ ही कमिश्नर अनिल ढिंगरा, IG जे रविंद्र गौड़, नगर आयुक्त और RTO ने शहर घूमकर यहां लगने वाली जाम की वजह समझी। अफसरों ने पूरे शहर के हर एक इलाके का बारीकी से निरीक्षण किया और ट्रैफिक सुधार की समीक्षा भी की। इस दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

2 min read
Google source verification
Gorakhpur News

गोरखपुर में ट्रैफिक सिस्टम का छेद देखने सड़क पर निकले ADG से कमिश्नर तक

Gorakhpurnews : मुख्यमंत्री का शहर गोरखपुर , यहां हर प्रयास के बाद भी थोड़े ही समय में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी हो जाती हैं। गुरुवार को इस कमी को देखने के लिए ADG गोरखपुर जोन अखिल कुमार से लेकर कमिश्नर गोरखपुर सहित सभी बड़े अधिकारी सड़क पर उतरे। ADG अखिल कुमार के साथ ही कमिश्नर अनिल ढिंगरा, IG जे रविंद्र गौड़, नगर आयुक्त और RTO ने शहर घूमकर यहां लगने वाली जाम की वजह समझी। अफसरों ने पूरे शहर के हर एक इलाके का बारीकी से निरीक्षण किया और ट्रैफिक सुधार की समीक्षा भी की। इस दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

यूनिवर्सिटी चौराहे पर मौजूद बस स्टेंड पर पहले पहुंचे

सबसे पहले अफसरों ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुल सचिव आवास के पास स्थित जमीन पर चलाए जा रहे स्टैंड का निरीक्षण किया गया। वहां मौजूद बस संचालकों से बातचीत भी की। इसके बाद अफसरों ने वहां की उबड़- खाबड़ जमीन को समतल करने लिए नगर निगम को निर्देशित किया गया। साथ ही सड़क के किनारे फुटपाथ पर अवैध तरीके से लगाए जा रहे ठेला-खोंमचा वालों को भी हटाने के लिए भी निर्देशित किया गया।

रोडवेज के ARM को लगी फटकार

इसके बाद सभी अफसर रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। यहां सड़क पर बेतरतीब खड़ी बसों को देख अधिकारी भड़क गए। अफसरों द्वारा बस स्टैंड का निरीक्षण करने पर पता चला कि अंदर काफी जमीन है। लेकिन, इस जमीन का सही उपयोग नहीं किया जा रहा है और बसे बाहर खड़ी की जा रही हैं। उन्होंने रोडवेज ARM को तलब कर फटकार भी लगाई। इसकी वजह पूछी तो पता चला कि जमीन तो है लेकिन, वह समतल नहीं है। जिसके बाद कमिश्नर ने एक ARM को निर्देश दिया कि एक हफ्ते के अंदर जमीन को समतल कराकर बसें रोडवेज परिसर में ही खड़ी की जाए। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर इसके बाद भी बसें सड़क पर खड़ी मिली तो विभाग पर कार्रवाई की जाएगी।

ADG का निर्देश, बस स्टेशन पर लगे CCTV

इसके अलावा अफसरों ने बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुलभ शौचालय के निर्माण के लिए भी नगर निगम को निर्देशित किया। वहीं, ADG ने सुरक्षा के लिहाज से यहां CCTV कैमरा लगवाने के निर्देश दिए। ताकि, सुरक्षा भी बनी रहे और यह भी पता चल सके कि कोई भी सवारी वाहन सड़क पर खड़ा ना हो सके।

शहर के बाहर बनेगा बस स्टैंड, जमीन चिन्हित

इसके बाद अफसरों ने कुशीनगर, बिहार और देवरिया जाने वाली बस/टैक्सी के लिए शहर के बाहर स्टैंड बनाए जाने पर भी विचार किया। इसके लिए अफसरों ने नंदा नगर क्षेत्र में टीवी अस्पताल के पास की जमीन का निरीक्षण किया। यह जमीन बस स्टैंड के लिए फाइनल की गई। अब नगर निगम इस जमीन को समतल कराकर बस स्टैंड/टैक्सी स्टैंड के रूप में विकसित करेगा। साथ ही यहां यात्रियों की सुविधा के लिए पानी, शौचालय आदि बुनियादी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।

महराजगंज जाने वाले साधनों के लिए मेडिकल के पास स्टैंड

वहीं, महाराजगंज की तरफ से आने- जाने वाली बसों के लिए भी शहर से बाहर स्टैंड के लिए मेडिकल कॉलेज के पास स्थित खाली जमीन का निरीक्षण किया गया। इस जमीन को भी समतल कराकर बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएगी। इस बस स्टैंड तक आने-जाने के लिए ई रिक्शा की का उचित किराया भी तय किया जाएगा। इसके लिए अफसरों ने RTO और SP ट्रैफिक को निर्देशित किया। कमिश्नर अनिल ढिंगरा ने बताया, एक अक्टूबर से यह स्टैंड शुरू कर दिया जाएगा।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग