13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gorakhpur news : उधार मांगना पड़ गया भारी, मनबढ़ ने रेत दिया दुकानदार का गला

गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में दुकानदार ने युवक से उधार पैसा मांगा युवक ने दुकानदार पर चाकू से हमला कर हुआ फरार।घटना के बाद आसपास अफरा तफरी मच गई। शोर सुन कर ग्रामीण पहुंचे और घायल को लेकर अस्पताल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मनबढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

जिले में एक हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां गगहा थानाक्षेत्र में मनबढ़ ने दुकानदार को चाकू मार दिया। जिससे कि दुकानदार गंभीर रुप से घायल हो गया। दुकानदार की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने मनबढ़ युवक से अपनी उधारी मांग ली। दुकानदार के गर्दन और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। घायल दुकानदार के परिजन से लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गगहा थाना प्रभारी राजमणि शुक्ला का कहना है कि तहरीर के अधार पर केस दर्ज कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उधार मांगना पड़ गया महंगा, मनबढ़ ने रेत दिया गला

दरअसल, गगहा गजपुर मार्ग के गंभीरपुर गाव के पास बांकेलाल गुप्ता की एक किराने की दुकान है। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे गंभीरपुर गांव का रहने वाला सूरज सिंह सामन लेने के लिए बांकेलाल गुप्ता की दुकान पर पहुंचा। चूं​की सूरज का बांकेलाल की दुकान पर पहले से कुछ पैसा उधार था तो उन्होंने सामान देने से मना कर दिया और अपना उधार पैसा मांगने लगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासूनी हो गई। इतने में सूरज सिंह बौखला गया और गुस्से में गाली देते हुए दुकानदार बांकेलाल के गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे दुकानदार बांकेलाल गुप्ता गंभीर रुप से घायल हो गए। फिलहाल उनका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध मे गगहा थाना प्रभारी राजमणि शुक्ला का कहना है कि घटना की जानकारी होने पर पुलिस मोके पहुच ग है.तहरीर के अधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग