1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gorakhpur news :BJP को लगा झटका… पूर्व सांसद ने छोड़ी पार्टी, निषाद पार्टी में हुए शामिल

पूर्वांचल में BJP को बड़ा झटका लगा है। संतकबीर नगर से पूर्व सांसद रहे प्रवीण निषाद ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है और निषाद पार्टी में शामिल हो गए हैं। बता दें कि प्रवीण , 2019 में संतकबीर नगर से बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़े थे और जीत गए थे लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में उन्हें हार मिली थी और वह अपनी सीट नहीं बचा पाए थे।

less than 1 minute read
Google source verification

संतकबीर नगर से भाजपा के टिकट पर सांसदी का चुनाव हारने वाले ई. प्रवीण निषाद की एक बार फिर से निषाद पार्टी में वापसी हुई है। वह पार्टी में राष्ट्रीय संयोजक बनाए गए हैं।बता दें कि निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के पुत्र प्रवीण निषाद दो बार सांसद रहे।

2024 लोकसभा चुनाव में संतकबीर नगर से मिली थी हार

पहली बार वर्ष 2018 में हुए उपचुनाव सपा के समर्थन से गोरखपुर सीट से सांसद चुने गए। यह सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। उसके बाद वर्ष 2019 में भाजपा के सिंबल पर संतकबीर नगर से सांसद चुने गए। वर्ष 2024 में एक बार फिर से वह संतकबीर नगर से भाजपा के सिंबल पर किस्मत आजमाए। हालांकि इस बार हार का मुंह देखना पड़ा। इसे निषाद पार्टी की हार भी माना जा रहा है।

लोकसभा चुनाव हारने के बाद प्रवीण निषाद का भाजपा से मोहभंग हो गया है। वह एक बार फिर से निषाद पार्टी को मजबूत करने में जुट गए हैं। इसको देखते हुए निषाद पार्टी में राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। पहले यह जिम्मेदारी संगठन के पुराने कार्यकर्ता मुरलीधर निषाद को मिली थी।

राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने के बाद प्रवीण निषाद मंगलवार को पहली बार गृह जनपद आएंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके साथ ही वह विधिवत कार्यभार ग्रहण करेंगे। पार्टी संगठन में पिता के अलावा बड़े भाई अमित निषाद, छोटे भाई व भाजपा से विधायक सरवन निषाद भी अहम पदों पर है। इसके अलावा पार्टी की महिला विंग में भी परिवार के सदस्य शामिल हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग