1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर

Gorakhpur News: गोरखपुर में चाय-सिगरेट का पैसा मांगने पर दबंगो ने लहराई पिस्टल

गोरखपुर। शहर के तिवारीपुर थानाक्षेत्र के सूर्य बिहार कालोनी स्थित मस्जिद चौराहे पर चाय और सिगरेट के लिए गुंडई करने का मामला सामने आया है। दो मनबढ़ चाय की दुकान पर पहुंचे। चाय और सिगरेट मांगी। जब दुकानदार ने उससे पैसे मांगे लिए तो मनबढ़ भड़क गए। दुकानदार को उन्होंने पिस्टल दिखा दिया और धमकी देने लगे। मनबढ़ों ने गाली-गलौच करते हुए कहा- तुम अभी हम लोगों को नहीं जानते हो। इसका अंजाम बुरा होगा। धमकियां देते हुए कार सवार मनबढ़ वहां से चले गए। हालांकि, यह पूरी वारदात पास में लगे एक CCTV में कैद हो गई।

Google source verification