1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

7 वर्षीय काव्या की मौत पर राजनीति शुरू, कांग्रेस ने तिवारीपुर पुलिस को कटघरे में किया खड़ा

पार्टी ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए आरोप लगाया है कि अगर तिवारीपुर थाना प्रभारी चाहे होते तो एक बेटी की जान बच जाती। लेकिन, पुलिस की घोर लापरवाही के चलते एक बेटी की जान चली गई। बावजूद इसके इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस ने तिवारीपुर SO को बर्खास्त किए जाने की मांग की है।

2 min read
Google source verification
Gorakhpur News

7 वर्षीय काव्या की मौत पर राजनीति शुरू, कांग्रेस ने तिवारीपुर पुलिस को कटघरे में किया खड़ा

Gorakhpurnews : शुक्रवार को तिवारीपुर इलाके के अंधियारीबाग में एक 7 साल की बच्ची काव्या की नाली में लाश मिली थी। बच्ची गुरुवार रात से घर से गायब थी। देर रात तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अभी छानबीन कर ही रही थी कि सुबह सफाई करने पहुंचे सफाईकर्मी ने नाली में बच्ची की लाश देख इसकी सूचना पुलिस को दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह मौत की वजह डूबना आया

सूचना पाते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड मौके पर पहुंए गई। जांच-पड़ताल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, पीएम रिपोर्ट में बच्ची की मौत की वजह पानी में डूबना आई है। उसके शरीर पर भी किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

लेकिन, पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दो-ढाई फिट गहरी नाली में बच्ची डूबकर नहीं मर सकती। क्योंकि, नाली में करीब डेढ़ फिट से अधिक मिट्टी है।

SP सिटी

SP सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत की वजह पानी में डूबने से सांस रूक जाना सामने आई है। शरीर पर भी कोई चोट के निशान नहीं हैं। इसमें किसी तरह के मर्डर की बात नहीं है।

काव्या की मौत पर राजनीति शुरू, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

इसी बीच आज इस मामले में राजनीति शुरू हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची की मौत नाले में गिरकर हुई थी। जबकि, बच्ची के पिता के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने भी इस मामले में हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

तिवारीपुर SO पर कारवाई की मांग

सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस ने तिवारीपुर पुलिस को ही कटघरे में खड़ा किया है। साथ ही कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें पार्टी ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए आरोप लगाया है कि अगर तिवारीपुर थाना प्रभारी चाहे होते तो एक बेटी की जान बच जाती। लेकिन, पुलिस की घोर लापरवाही के चलते एक बेटी की जान चली गई। बावजूद इसके इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस ने तिवारीपुर SO को बर्खास्त किए जाने की मांग की है।

उग्र आंदोलन की धमकी

उन्होंने कहा, ''अगर 24 घंटे के अंदर 7 साल की बेटी की मौत मामले में अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो जिला कांग्रेस कमेटी कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन को करने के लिए बाध्य होगी।''

प्रदर्शन में ये रहे शामिल
इस दौरान प्रभारी तौकीर आलम, जिला महासचिव प्रवीण पासवान, वरिष्ठ कांग्रेसी अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष जय नारायण, धर्मराज चौहान, राजकिशोर तिवारी, आलोक शुक्ला, महेंद्र नाथ मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, कात्यानी मिश्रा, निर्मला गुप्ता, सूरज यादव, इरफान अहमद, सच्चिदानंद त्रिपाठी, ऋषि चंद्र गुप्ता, बाबूलाल प्रजापति समेत सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग