13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gorakhpur news : गोरखपुर को मिलेगा 30वां थाना, निर्माण पर खर्च होंगे 26.50 करोड़…मुख्यमंत्री 6 सितंबर को करेंगे भूमि पूजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर की पुलिसिंग अब और दुरुस्त होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले को 30 वां थाना देने जा रहे हैं। इस नए थाने के निर्माण से काफी हद तक समीपवर्ती अन्य थानों का भार काफी कम होगा। यह कार्यक्रम 6 सितंबर को होना है इस दिन सीएम योगी भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे।

2 min read
Google source verification

गोरखपुर जिले की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग अब और दुरुस्त होगी। योगी सरकार गोरखपुर में 30वां थाना बनाने जा रही है। 30वें थाने सोनबरसा को लेकर अधिसूचना तो पहले ही जारी हो चुकी है, अब इस थाने के प्रशासनिक और आवासीय भवनों के निर्माण का कार्य भी शुरू होने जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 सितंबर को भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। सोनबरसा थाना के प्रशासनिक और आवासीय भवनों के निर्माण पर 26 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत आएगी।

लॉ एंड ऑर्डर मुख्यमंत्री की पहली प्राथमिकता

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस के इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी खासा काम किया गया है। जनता और पुलिस के बीच भौगोलिक दूरी कम करने तथा लोगों के बीच पुलिस की पहुंच तत्परता से बढ़ाने के लिए योगी सरकार में अकेले गोरखपुर में चार नए फील्ड थानों गीडा, रामगढ़ताल, एम्स और सोनबरसा को मंजूरी दी गई है। इनमें से गीडा, रामगढ़ताल और एम्स थाने क्रियाशील हो चुके हैं। अब सरकार और पुलिस प्रशासन का फोकस सोनबरसा थाने पर है। सोनबरसा फील्ड का तीसवां और कुल मिलाकर बत्तीसवां थाना होगा। जिले में अन्य दो थाने साइबर अपराध और मानव तस्करी से संबंधित अपराध पर काम करते हैं।

सोनबरसा थाने के निर्माण पर खर्च होंगे 26.56 करोड़

बालापार मार्ग पर सोनबरसा थाने के अस्तित्व में आने से गोरखपुर जिले के उत्तरी भाग में कानून व्यवस्था और पुख्ता होगी। इसके लिए अधिसूचना तो पहले ही जारी हो गई थी, अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 सितंबर को भूमि पूजन और शिलान्यास कर निर्माण का शुभारंभ करेंगे। सोनबरसा थाने के प्रशासनिक भवन के निर्माण पर 17 करोड़ 21 लाख 70 हजार रुपये तथा इसके आवासीय भवनों के निर्माण पर 9 करोड़ 34 लाख 62 हजार रुपये की लागत आएगी। इस थाना क्षेत्र में करीब तीन दर्जन गांव शामिल होंगे। नए थाने से डेढ़ लाख से अधिक आबादी को फायदा पहुंचेगा।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग