
गुलरिहा थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी को मायके जाने से इनकार किया तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
गोरखपुर में महिला ने अपनी बेटी संग खुद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला मायके जाने की जिद्द पर अड़ी हुई थी।
महिला मायके जाने की जिद्द कर रही थी
महिला कई दिनों से मायके जाने की जिद्द कर रही थी। इस बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहा था। बुधवार सुबह फिर इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
गुस्से में आकर पत्नी ने बेटी संग खुद को आग लगा ली। इस घटना में दोनों बुरी तरह झुलस गए। घरवाले जबतक उन्हें सीएचसी ले जाते दोनों की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले रही है। मौके पर अन्य लोगों की भीड़ जुट गई है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं।
Published on:
23 Mar 2023 08:31 pm

बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
