
जिले में देश की आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया। 78वें स्वतंत्रता दिवस के दिन शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्लॉस्टिक के झंडे प्रतिबंधित हैं। वहीं, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को सरकारी इमारतें रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो गईं थीं। सबसे अच्छी सजावट वाली इमारतों के लिए संबंधित विभाग को पुरस्कृत किया जाएगा।वहीं सरकारी और निजी संस्थानों पर भी ध्वजारोहण हुआ। शहर के विभिन्न चौराहों और मार्गों के साथ लोगों के घरों पर भी तिरंगा देश के मस्तक को ऊंचा करता रहा। भारत माता की जय और वंदे मारतम् की गूंज के बीच वातावरण पूरी तरह से देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।
स्वतंत्रता दिवस पर मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कमिश्नर भवन पर किया ध्वजारोहण अपर आयुक्त कुमार बहादुर सिंह रमाशंकर हरि ओम सहित अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद।स्वतंत्रता दिवस पर पर्यटन भवन पर DM कृष्णा करुणेश ने ध्वजारोहण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों वह उनके परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान अंडर ट्रेनिंग जॉइंट मजिस्ट्रेट शिशिर सिंह एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दासगुप्ता ADM वित्त विनीत कुमार सिंह, ADM सिटी अंजनी कुमार सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ उप जिलाधिकारी अमित जायसवाल उप जिला अधिकारी सिद्धार्थ पाठक मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चंद सहित समस्त कलेक्ट्रेट कर्मचारी मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस पर एडीजी जोन डॉ के एस प्रताप कुमार ने जोन कार्यालय पर किया ध्वजारोहण और कर्मचारियों को किया सम्मानित।गोरखपुर ।डीआईजी आनंद कुलकर्णी डीआईजी कार्यालय पर ध्वजारोहणकर जवानों को किया सम्मानित।स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने ध्वजारोहण कर 40 पुलिस अधिकारियों जवानों को मेडल प्रस्तिपत्र देकर सम्मानित कर स्वतंत्रता संग्राम में शाहिद हुए के परिजनों को व्हाइट हाउस में अंग वस्त्र माला पहनाकर सम्मानित किया गया इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई, पुलिस अधीक्षक रेडियो रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जायसवाल, ASP अंशिका वर्मा सहित समस्त CO आर आई हरिशंकर सिंह तथा पुलिस के जवान मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस पर शहर के तमाम मुख्य चौराहा पर लगे हुए पब्लिक ऐड्रेसिंग सिस्टम से सुबह 9:15 पर राष्ट्रगान को बजाया गया। इस दौरान सभी ट्रैफिक सिग्नल को रेड कर दिया गया। जो जहां पर खड़ा था वहीं पर थम गया। 52 सेकंड तक राष्ट्रगान बजता रहा लोग राष्ट्रगान को अपनी जगह पर खड़े होकर दोहराते हुए नजर आए। राष्ट्रगान पूरा होने के बाद भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा। गोरखपुर ट्रैफिक पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
Updated on:
15 Aug 2024 11:22 pm
Published on:
15 Aug 2024 11:21 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
