1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया से हुई महिला की पहचान, ससुराल वालों ने हत्या कर फेंकी थी लाश

UP crime : बीते मंगलववार को लखनऊ के तरफ जाने वाली लेन में AIIMS इलाके के फरेन नाला पुल के नीचे एक महिला का शव देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

2 min read
Google source verification
सोशल मीडिया से हुई महिला की पहचान, ससुराल वालों ने हत्या कर फेंकी थी लाश

सोशल मीडिया से हुई महिला की पहचान, ससुराल वालों ने हत्या कर फेंकी थी लाश

Dead body of lady identified: गोरखपुर में हत्या कर फोरलेन के नीचे फेंकी गई लाश की पहचान हो गई है। महिला का नाम आशा देवी था और वो कुशीनगर जिले के रामपुर बंगरा तरया सुजान के रहने वाले कमल सिंह की बेटी थी। उसकी शादी 2 दिसंबर 2022 को बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में अवध किशोर सिंह बेटे नागेंद्र सिंह उर्फ बंटी से हुई थी। ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर लाश को यहां लाकर फेंक दिया था।

दहेज हत्या का केस दर्ज

फिलहाल पुलिस ने शव की पहचान कर उसका पोस्टमार्टम भी करा दिया। इसके साथ ही पुलिस ने इसकी सूचना गोपालगंज पुलिस को भी दे दी है। महिला के पिता ने इसे लेकर बिहार के गोपालगंज में दहेज हत्या का केस भी दर्ज कराया है।

कुशीनगर से लखनऊ हाईवे पर पड़ी थी महिला की लाश

दरअसल, बीते मंगलवार को लखनऊ के तरफ जाने वाली लेन में AIIMS इलाके के फरेन नाला पुल के नीचे एक महिला का शव देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। महिला मैरून कलर की चेक मैक्सी पहने हुई थी। महिला गले में मंगलसूत्र, पैर में पायल के साथ ही कान में भी सोने के जेवर पहने हुई थी।

घर ही हत्या कर लाश को यहां फेंके

वहीं, उसके गले पर कसे जाने का निशान भी मिला है। जबकि, शव के पास एक दुपट्टा का आधा कटा हुआ हिस्सा भी पुलिस ने बरामद किया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला घोंटकर पहले हत्या की गई होगी और फिर उसके शव को फोरलेन से नीचे फेंक दिया गया होगा।

सोशल मीडिया से हुई महिला की पहचान

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया, महिला के शव की पहचान कर ली गई है। वह कुशीनगर जिले की रहने वाली थी और उसकी शादी बिहार के गोपालगंज जिले में हुई थी। ससुराल वालों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका के घर वालों को बुलाकर शव की पहचान करा ली गई है। इसकी सूचना गोपालगंज पुलिस को भी दे दी गई है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग