13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के नाम पर युवतियों को बेचे जाने का जिन्न फिर निकला, हरियाणा से भाग कर आई युवती बताई आपबीती

UP crime : बुधवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर उसने जनसुनवाई कर रहे एसपी मंदिर सुरक्षा को बताया कि शादी के नाम पर मां और उसक सहेली ने चार लाख रुपये में बेच दिया है।वहां पर लेकर युवक ने मारपीट शुरू कर दिया और गलत काम करने का दबाव बनाने लगा।  

2 min read
Google source verification
शादी के नाम पर युवतियों को बेचे जाने का जिन्न फिर निकला, हरियाणा से भाग कर आई युवती बताई आपबीती

शादी के नाम पर युवतियों को बेचे जाने का जिन्न फिर निकला, हरियाणा से भाग कर आई युवती बताई आपबीती

शादी के नाम पर युवतियों को बेचे जाने का जिन्न फिर निकला, हरियाणा से भाग कर आई युवती आपबीती

Lady sell in haryana : जिले के SSP आफिस में एक युवती ने अधिकारी से मिलकर खुद को बेचे जाने की जानकारी दी। यह युवती किसी तरह हरियाणा से भागकर गोरखपुर पहुंची। उसने अपनी मां और उसकी सहेली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर उसने जनसुनवाई कर रहे एसपी मंदिर सुरक्षा को बताया कि शादी के नाम पर मां और उसक सहेली ने चार लाख रुपये में बेच दिया है।वहां पर लेकर युवक ने मारपीट शुरू कर दिया और गलत काम करने का दबाव बनाने लगा। किसी तरह से आरोपितों के चंगुल से बचकर बस के जरिए गोरखपुर आई है। एसपी नार्थ का कहना है आरोप की जांच कराई जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।

मां ने ही चार लाख रुपए में शादी के नाम पर बेच दिया

युवती ने दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि वह अपनी मां के साथ चिलुआताल के महेसरा में आसरा आवास में रहती है। बगल में ही रहने वाली एक महिला गरीब परिवार की लड़कियों की शादी हरियाणा में कराती है। उसकी छह बहनों में दो की शादी हो चुकी है कुछ दिन पहले चार लाख रुपये लेकर मां ने अपनी सहेली के कहने पर उसकी भी शादी हरियाणा में कर दी। वहां पर जाने के बाद पता चला कि उसे बेचा गया है।

हरियाणा से फोन करने पर मां से संपर्क नही हो पाया

मारपीट होने पर उसने मां से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाई। किसी तरह से घर से निकलने के बाद बस पकड़कर गोरखपुर आई। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि जनसुनवाई अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने भी थानेदार से कहा है कि सभी पहलुओं की पड़ताल कर लें।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग