31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की मुहिम, आम जनमानस से सोशल मीडिया पर जुड़ेगा निगम

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की मंशा है कि सोशल मीडिया में सक्रिय नागरिक प्रोत्साहन समिति के कार्यो को लोकप्रिय बनाने के साथ लोगों को जागरूक भी करेंगे।समिति में वार्ड में रहने वाला 01 अध्यक्ष 10 सदस्य होंगे। इन सदस्यों में 02 से 04 वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यो में सक्रिय 01 महिला, सामाजिक रुझान वाले 02 से 05 युवा, वार्ड से निगम का टैक्स कलेक्टर/सफाई नायक/सफाई कर्मचारी, अधिकारी कर्मचारी। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के मुताबिक अब तक 25 से ज्यादा वार्डो में समितियों का गठन कर लिया गया है।

2 min read
Google source verification

गोरखपुर। मुख्यमंत्री के शहर में नगर निगम हर रोज नागरिकों के सुविधाओं का त्वरित प्रयास कर रहा है। अब एक क्लिक पर सक्रिय नगरियों से जुड़ेगा नगर निगम।नगर निगम के सभी 80 वार्डो में गठित की जा रही 'स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति में फेसबुक एवं एक्स एकाउंट पर सक्रिय नागरिकों समिति का सदस्य बनाए जाने में प्राथमिकता देगा।

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की मुहिम

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की मंशा है कि सोशल मीडिया में सक्रिय नागरिक प्रोत्साहन समिति के कार्यो को लोकप्रिय बनाने के साथ लोगों को जागरूक भी करेंगे।समिति में वार्ड में रहने वाला 01 अध्यक्ष 10 सदस्य होंगे। इन सदस्यों में 02 से 04 वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यो में सक्रिय 01 महिला, सामाजिक रुझान वाले 02 से 05 युवा, वार्ड से निगम का टैक्स कलेक्टर/सफाई नायक/सफाई कर्मचारी, अधिकारी कर्मचारी। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के मुताबिक अब तक 25 से ज्यादा वार्डो में समितियों का गठन कर लिया गया है।

जान भागीदारी के लिए स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति

नगर निगम का मानना है कि वार्डो में स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। इसी कड़ी में वार्ड में पूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित करना, हर घर में कूड़े सेग्रिगेशन हो और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था की निगरानी, वार्ड में सड़क, गली, नाले एवं नाली की पूर्ण सफाई की देख रेख के लिए स्थानीय नागरिक आगे आए और निगम के समस्त कार्यों में वार्ड निवासियों की भागदारी को प्रोत्साहित करना समिति का दायित्व है। इसके लिए समिति रैली, शपथ ग्रहण समारोह, नुक्कड़ सभाएं आदि आयोजित करेगी। शौचालय के निर्माण एवं पेयजल के लिए संचालित योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन का अनुश्रवण एवं लाभार्थियों द्वारा उसके समुचित प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करना।

समस्याओं का वार्ड स्तर पर निस्तारण भी करेगी समिति

नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समिति स्वच्छता, बिजली व पेयजल सम्बन्धित समस्याओं का वार्ड स्तर पर ही निस्तारण कराएगी। समिति वॉर्ड में स्थित स्कूल कॉलेज व अन्य संस्थानों को स्वच्छता में सहयोग के लिए प्रेरित करने के साथ वार्ड में पौधारोपण एवं पौधे संरक्षण, सीएसओ, व्यापारी संगठन, एनजीओ को स्वच्छ भारत मिशन- नगरीय के कार्यक्रमों से जोड़ेगी। एसबीएम में महिलाओं व युवाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से स्वच्छता के संदेश का व्यापक प्रचार प्रसार करेगी। स्वच्छ सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक के लिए भी नागरिकों को प्रोत्साहित करेगी।

1533 हेल्पलाईन पर होगा त्वरित निस्तारण

स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की वार्ड स्तर पर प्रत्येक माह में 02 बैठकें अनिवार्य हैं। कार्यों व बैठकों से सम्बंधित सूचनाएं रजिस्टर पर अंकित होंगी। 1533 हेल्पलाईन पर स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निस्तारण होगा। विशेष हेल्पलाइन नम्बर भी दिए जाएंगे। समिति वार्ड स्तर पर कबाड़ी वालों से समन्वय कर सोर्स सेग्रीगेशन के लाभ से अवगत कराएगी।

Story Loader