सर्जन की करतूत तब पकड़ी गई जब पीड़ित की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जिसके बाद पहलवान राजवर्धन सिंह की मां रेनू सिंह ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत DM, SSP, CMO से की है।
Gorakhpurnews : शहर में एक निजी अस्पताल में सर्जन ने ऑपरेशन के बाद पेशेंट के सीने में 38 टांके लगा दिए। इतना ही नहीं, सर्जन ने एक तरफ स्टेपल से तो दूसरी तरफ धागे से सिल दिया। जबकि पेशेंट रेसलर राज्यवर्धन सिंह का आरोप है कि डॉक्टर ने दो-तीन टांके लगाने की ही बात कही थी। पीड़ित की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि ढाई घंटे चले ऑपरेशन के बाद सीने में एक तरफ स्टेप्ल से टाके लगा दिए गए तो दूसरी ओर धागे से सिल दिया गया।
पेशेंट की बिगड़ी तबीयत तब मालूम हुआ मामला
सर्जन की करतूत तब पकड़ी गई जब पीड़ित की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जिसके बाद पहलवान राजवर्धन सिंह की मां रेनू सिंह ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत DM, SSP, CMO से की है वहीं आरोपी डॉक्टर शशीकांत दिक्षित ने कैंट थाने में तहरीर देकर तीमारदार पर शुल्क न देने का आरोप लगाया है।
CMO ने गठित किया मेडिकल बोर्ड
पेशेंट राज्यवर्धन की मां रेनू सिंह की शिकायत के बाद सीएमओ डॉक्टर आशुतोष कुमार दुबे ने मेडिकल बोर्ड गठित कर दोनों पक्षों को बुलाया है। गुरुवार को इस मामले में फैसला हो सकता है। आरोपी डॉक्टर शशिकांत दीक्षित ने तीमारदार के शिकायत करने के बाद कैंट थाने में तहरीर दी है कि सर्जरी में कोई लापरवाही नहीं हुई हैं। डॉक्टर का आरोप है इन लोगों को पहले ही उपचार का खर्च बता दिया गया था. जो 52,300 रुपए हुआ था जिसमें 10,000 की छूट दी गई थी। उन लोगों ने सिर्फ 15 हजार रुपए ही जमा किए हैं।अभी उन्हें 27,300 रुपए और देना है। इसी रकम को बचाने के लिए वह लोग झूठा आरोप लगा रहे हैं. डॉ शशिकांत दीक्षित ने पुलिस से शेष रकम दिलाने की मांग की है।
रेसलर को गायनेकोमेस्टीया की बीमारी
वहीं पीड़ित रेसलर राजवर्धन सिंह की मां रेनू सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी बेटे राजवर्धन सिंह को गायनेकोमेस्टीया(स्तन बढ़ने की बीमारी) है और उन लोगों ने मोहद्दीपुर स्थित टाइमर अस्पताल में डॉक्टर शशिकांत दीक्षित से सलाह ली थी।उन्होंने बताया था कि यह छोटा ऑपरेशन है।इस ऑपरेशन में 20 से 25 मिनट का समय लगता है और दो-तीन टांके लगाए जाते। रेनू सिंह का आरोप है कि उनके बेटे को 38 टांके लगे हैं। उनके बेटे के सीने की एक तरफ स्टेप्ल से टांका लगा तो दूसरी तरफ धागे से सील दिया गया है। बेटे की हालत खराब हुई तो उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।