गोरखपुर

Raksha bandhan special : कैदियों की कलाई नही रहेगी सूनी, इस जेल में महिला बंदियों ने बनाई राखी, लगेगा स्टाल

जेल प्रशासन स्टाल लगा कर बिक्री कराएगा। यह स्टाल मंगलवार से रोजाना जेल में बिकेगा। अभी तक 300 राखी बनकर तैयार हुई है। अभी भी राखी तैयार की जा रही है। इन राखियों की कीमत 20 रुपये से 50 रूपये रखा गया है। बिक्री का पैसा राखी बनाने वाली महिला बंदियों को दिया जाएगा। हर साल जेल में बहने जेल में बन्द अपने भाइयों को राखी बांधने जाती है।

2 min read
Aug 27, 2023
Raksha bandhan special : कैदियों की कलाई नही रहेगी सूनी, इस जेल में महिला बंदियों ने बनाई राखी, लगेगा स्टाल

GorakhpurNews : इस बार रक्षाबंधन पर्व पर जेल में टेराकोटा व हैंडी क्राफ्ट की राखियां बिकेंगी। इन राखियों को जेल में निरुद्ध महिला बंदियों ने अपने हाथों से बनाया है। रविवार तक करीब 300 राखी बन चुकी है। अभी और भी राखियां बनाई जा रही है। बकायदा इस बार इन राखियों की बिक्री के लिए जेल में स्टाल लगाया जाएगा।आपको बता दे कि जेल में इस समय कुल 2069 बंदी निरुद्ध हैं। जिसमे 100 से ज्यादा महिला बंदी हैं। इन महिला बंदियों में से 20 महिला बंदियों ने एक एनजीओ की मदद से जेल में टेराकोटा व हैंडी क्राफ्ट की राखियां बनाई हैं।

जेल में स्टाल लगा कर बिकेंगी इनकी राखियां

जिसे जेल प्रशासन स्टाल लगा कर बिक्री कराएगा। यह स्टाल मंगलवार से रोजाना जेल में बिकेगा। अभी तक 300 राखी बनकर तैयार हुई है। अभी भी राखी तैयार की जा रही है। इन राखियों की कीमत 20 रुपये से 50 रूपये रखा गया है। बिक्री का पैसा राखी बनाने वाली महिला बंदियों को दिया जाएगा। हर साल जेल में बहने जेल में बन्द अपने भाइयों को राखी बांधने जाती है। वही भाई भी बन्द बहनों से राखी बंधवाने जेल में जाते हैं। लेकिन वह बाहर से ही राखी लेकर जाते थे। लेकिन इस बार अगर वह चाहे तो जेल के अंदर ही वह बंदियों द्वारा बनाई गई राखी खरीद सकेंगे।

जेल में पूरे दिन बंधेगी राखी

वही जेल प्रशासन रक्षा बंधन के दिन पूरे दिन राखी बांधने का इंतजाम किया है। बहनों को मुलाकात नही लगवाना होगा। वही जिनकी बहने नही आती है उनके लिए भी राखी व मिष्ठान की व्यवस्था कि जाएगी। क्योकि बड़ी संख्या में बहने राखी बांधने जेल जाती हैं। उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस सम्बंध में जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने बताया कि महिला बंदियों ने राखी अपने हाथों से बनाई हैं। इसके लिए उनको ट्रेनिंग दी गयी थी। राखियों को बकायदा पैक कर स्टाल लगाकर बिकवाया जाएगा।

Published on:
27 Aug 2023 09:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर