
स्कूल गया बच्चा देर शाम तक रहा गायब, खोजबीन करती पुलिस को इस हाल में मिला
Student found in school room : जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के एक स्कूल में शिक्षकों की लापरवाही से एक बच्चे के साथ बड़ी अनहोनी होते होते बच गई।गोरखपुर में एक छात्र को छुट्टी होने के बाद जिम्मेदार कमरे में ही बंद कर चले गए। क्लास 3 में पढ़ने वाला छात्र 5 घंटे तक स्कूल में बंद रहा। अंदर ही वह रोता रहा, लेकिन किसी को इसकी खबर नहीं लगी।
देर शाम तक बच्चा रहा गायब, तलाश शुरू किए परिजन
शाम तक जब वो घर नहीं पहुंचा तो पिता ने उसकी तलाश शुरू की। घटना गुलरिहा गुलरिहा इलाके के ठाकुरपुर नंबर एक के प्राथमिक विद्यालय की है। इसके बाद परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दाई को बुलवाकर ताला खुलवाया तब जाकर छात्र को बाहर निकला गया।
भाई का बैग लेकर छोटी बहन पहुंची घर
दरअसल, गुलरिहा इलाके के ठाकुरपुर नंबर एक गांव के शंकरपुर टोला निवासी आत्मा विश्वकर्मा का पुत्र कृष्णा (10) तीसरी कक्षा में पढ़ता है। उसी स्कूल में उसकी छोटी बहन विद्या भी कक्षा दो में पढ़ती है। सोमवार को तीन बजे विद्यालय में छुट्टी होने पर बहन ने कृष्णा से घर चलने के लिए कहा। जब वह नहीं गया तो उसका बैग वह लेकर घर चली गई।
शाम को पिता गोरखपुर से पहुंचे तो पता चला कि कृष्णा घर नहीं पहुंचा है। उसे गांव में तलाश करते हुए स्कूल के पास जाकर आवाज दी तो वह कमरे से बोला। पिता ने जंगले के रास्ते झांका तो देखा कि कृष्णा अंदर रो रहा है। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए।
खोजबीन पर देर शाम स्कूल में ही मिला बच्चा
लोगों ने प्रधान रमेश कुमार और चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दाई को बुलवाकर रात करीब 8 बजे कमरे का ताला खुलवाया और कृष्णा को बाहर निकाला गया। पुलिस का कहना है कि छात्र कैसे कमरे में बंद हो गया, वह कुछ बता नहीं पा रहा है।
Published on:
12 Dec 2023 05:15 pm

बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
