यह है पूरा मामला
खोराबार के सिक्टौर निवासी राजू कुमार ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि मोहद्दीपुर में रहने वाले उमरेंद्र राव आरपीएफ में सिपाही हैं। वर्ष 2017 में नौकरी लगवाने के लिए पिता से उमरेंद्र ने आठ लाख रुपये लिए। एक वर्ष बाद पिता की मौत हो गई। वह नौकरी के लिए उमरेंद्र के पास दौड़ता रहा, लेकिन वह टालता रहा। दबाव बनाने पर धमकी दे रहा है। रुपए के अभाव में बहन की शादी नहीं हो पा रही।