
VHP Gorakhpur : विश्व हिंदू परिषद के रचनात्मक एवं सेवा कार्यों जन जन तक पहुंचाएं : अजय पारीक
Gorakhpurnews : महानगर में आज विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं सेवा प्रमुख अजय पारीक गोरक्ष प्रांत के सेवा विभाग की बैठक में सम्मिलित थे। इस दौरान उन्होंने VHP की 1964 में स्थापना का मूल भाव हिंदू मान बिन्दुओं की रक्षा करना एवं अभावग्रस्त बंधुओं की सेवा है। विहिप द्वारा रचनात्मक कार्य के साथ-साथ आंदोलनात्मक भी कार्य हुए, जिसमें श्री राम जन्म भूमि आंदोलन को सफलता प्राप्त हुई। रामसेतु का आंदोलन भी चलाया गया। यूपीए सरकार के कार्यकाल में रामसेतु को तोड़ने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन हिन्दू समाज ने पूरे देश में चक्का जाम कर आंदोलन किया। सरकार को झुकना पड़ा।
VHP के सेवा कार्य जन जन तक पहुंचाएं
उन्हीं ने कहा कि हम जहां भी रहे हमारी विश्व हिंदू परिषद की पहचान हिंदुत्व से है। समाज के बंधुओं को हमें अपनी विचारधारा से अवगत कराना चाहिए साथ ही विश्व हिंदू परिषद के रचनात्मक एवं सेवा कार्यों को ही जन जन तक पहुंचने की आवश्यकता है।पारीक ने बताया कि महानगर में ऐसी बस्तियों का चयन करें जो पिछड़ी हुई हैं। उन बस्तियों में भाइयों एवं बहनों को कंप्यूटर, बुटीक, इलेक्ट्रिकल एवं प्लंबर होम केयर आदि के कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण दिलने तथा सरकार द्वारा बैंक से लोन दिलवाकर उनकी मदद करें। इसमें हमारी भूमिका सेतु की होनी चाहिए।
देश भर में VHP के 6500 कार्य संचालित हैं
उन्होंने बताया कि देश भर में विहिप द्वारा 6,500 सेवा कार्य संचालित हैं, जिसमें मुख्यतः छात्रावास 100, विद्यालय 600, बाल कल्याण केंद्र (अनाथालय) 32, चिकित्सा स्वास्थ्य 1600, संस्कार शालाएं 250, इसके साथ-साथ मोबाइल डिस्पेंसरी, कंप्यूटर सेंटर, सिलाई केंद्र, स्वयं सहायता समूह एवं कौशल विकास के केंद्र संचालित हैं।
भारत माता के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर हुआ उद्घाटन
इससे से पूर्व बैठक विधिवत् उद्घाटन भारत माता के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलित करने वाला मुख्य रूप से अखिल भारतीय सेवा प्रमुख अजय पारीक क्षेत्रीय सेवा प्रमुख राधेश्याम प्रांत सेवा विभाग के पलक डॉ आर पी शुक्ला प्रांत सेवा प्रमुख अशोक अग्रवाल प्रांत मंत्री विश्व हिंदू परिषद नागेंद्र सिंह उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अश्वनी आझा ने किया। प्रांत सह सेवा प्रमुख विशाल ने अजय पारीक का शॉल भेट कर सम्मान किया।
ये रहे शामिल
बैठक में मुख्य रूप से प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी, प्रांत सत्संग प्रमुख अश्वनी ओझा, प्रांत सह सेवा प्रमुख केदार, प्रांत सह सेवा प्रमुख विशाल जायसवाल,विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु, विभाग संगठन मंत्री विनय, अशोक अग्रवाल ( आजमगढ़), रविंद्र पांडे (आजमगढ़), शीतल मिश्रा, विश्वजीत शाही, अनूप शुक्ल समेत सभी जिलों के सेवा प्रमुख उपस्थित रहे।
Published on:
13 Sept 2023 07:25 pm

बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
