
जिले में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला आया है, जिसमें ठगों ने एक महिला शिक्षिका को वॉट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए फंसा लिया। कॉल पर जालसाज ने शिक्षिका को धमकाया कि उसने कुछ मिनट पहले अश्लील वीडियो देखा है और इसका रिकॉर्ड पुलिस के पास जा चुका है।इस आरोप से घबराई महिला शिक्षिका ने ठग की बातों में आकर उसके निर्देशों का पालन करना शुरू कर दिया। इस दौरान, ठग ने उससे 72 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
गोरखपुर के गगहा क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के टीचर को झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया गया। 26 अक्टूबर को शिक्षक को एक अनजान नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले की डीपी पर गोरखपुर क्राइम ब्रांच का लोगो लगा हुआ था।कॉल पर जालसाज ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और शिक्षक पर आरोप लगाया कि वे अपने मोबाइल पर प्रतिबंधित अश्लील वीडियो देखती हैं। इस कारण उन पर केस दर्ज हुआ है। केस को रफ़ा दफा करने के लिए जालसाज ने रूपयों की डिमांड की।पुलिस कार्रवाई की धमकी से घबराए शिक्षक ने जल्दबाजी में 72 हजार रुपये ठग को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दीं।
Updated on:
3 Nov 2024, 6:39 PM IST
Published on:
3 Nov 2024, 6:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.