
Gorakhpur News : हमदर्दी जता खुर्शीद बन गया महिला का खास, रेप कर बनाया अश्लील वीडियो....धर्मपरिवर्तन कर किया निकाह ,प्रेगनेंट होने पर कराया गर्भपात
GorakhpurNews : राजघाट थानाक्षेत्र में एक महिला के साथ रेप के बाद आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाया और फिर ब्लैकमेल करके महिला का धर्मपरिवर्तन करा उससे निकाह कर लिया। निकाह के बाद भी वे महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। महिला के गर्भवती हो जाने पर जबरन गर्भपात भी करवाया। इस बीच आरोपी की दूसरी शादी की जानकारी होने पर जब महिला ने उससे पूछा तो उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।
शिकायत पर आरोपी खुर्शीद गिरफ्तार
घटना शहर के राजघाट इलाके की है। तंग आकर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से करते हुए मदद की गुहार लगाई। पीड़िता की शिकायत पर राजघाट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके साथ आगे की कार्रवाई कर रही है।
पति के अलग होने पर आर्केस्ट्रा में काम करने लगी
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया, पीड़ित महिला हिंदू धर्म की है। जिसकी शादी वाराणसी में हुई थी। उसकी एक 3 साल की बेटी भी है। लगभग 2 साल पहले महिला का पति उससे अलग होकर दूसरी शादी कर लिया था। जिसके बाद महिला गोरखपुर में रहने लगी। महिला अपने और अपनी बच्ची के जीवन यापन के लिए नौकरी की तलाश कर रही थी। नौकरी नहीं मिली तो आर्केस्ट्रा और जागरण टीम में काम करने लगी।
आर्केस्ट्रा टीम का खुर्शीद हमदर्दी जता बन गया खास
उसी टीम में महराजगंज के सोनौली इलाके के वार्ड नं 10 रामजानकी नगर का रहने वाला खुर्शीद हसमी उर्फ केडी ट्रंपपैड बजाता था। खुर्शीद ने पीड़ित महिला को अपने विश्वास में ले लिया। उसकी आपबीती पर हमदर्दी जताकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। एक दिन खुर्शीद ने महिला से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो महिला ने इनकार कर दिया।
नशीला पदार्थ खिलाकर किया रेप, बनाया वीडियो
जिसके बाद खुर्शीद ने एक दिन महिला को नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। महिला ने वीडियो मिटाने को कहा तो खुर्शीद ने जल्द शादी की बात कहकर तुर्कमानपुर के एक किराए के मकान में महिला और उसकी बच्ची को ठहरा दिया। महिला को मजबूरी में उसकी बात पर विश्वास करना पड़ा।
पीड़िता का धर्म परिवर्तन कर किया निकाह
जिसके बाद महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर खुर्शीद ने जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह किया, और उसका शारीरिक शोषण करने लगा। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। साथ ही महिला को पता चला कि खुर्शीद किसी अन्य मुस्लिम महिला से शादी कर उसके साथ रह रहा है। महिला ने जब खुर्शीद से दूसरी शादी के बारे में पूछा तो उसने उसे बुरी तरह मरना पीटना शुरू कर दिया, और जबरन उसका गर्भपात भी करवा दिया।
राजघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
एसपी सिटी ने बताया, महिला की तहरीर पर थाना राजघाट में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
Published on:
27 Jun 2023 09:23 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
