
फोटो सोर्स: पत्रिका, सीएम योगी ने किया करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास
सीएम ने गुरुवार को गोरखपुर में 2251 करोड़ के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पेप्सिको के बॉटलिंग प्लांट का भी इनॉगरेशन किया। इसमें 12 सौ लोगों को रोजगार मिलेगा। इस दौरान सीएम ने कहा कि नकारात्मक सोच और गाली-गलौज से देश की उन्नति नहीं होगी। बिहार में कांग्रेस और RJD के लोग जिस तरह गाली गलौज की भाषा कर रहे, ये राजनीति की मर्यादा का पतन कर रहेंगे जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भरे मंच से पीएम मोदी की मां के प्रति जिस प्रकार कांग्रेस और RJD के मंच से शब्दों का प्रयोग हुआ है, ये 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है। हर मां का अपमान है, हर भारतीय का अपमान है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जब उसी EVM से चुनाव जीतते थे तो हम हार स्वीकार करते थे, लेकिन अगर BJP जीतती है तो EVM दोषी, वोटर सूची दोषी हो जाती है।
देश में विपक्ष और इंडी गठबंधन की राजनीति देश को गर्त में धकेलने की है। इससे उबरने की जरूरत है। जो लोग जाति और क्षेत्र-भाषा के नाम पर बांट रहे हैं, ये लोग देश के विकास के बैरियर हैं। इन लोगों को नौजवान, किसान, मातृभक्ति इस बैरियर को उखाड़ फेंके। सीएम योगी ने कहा कि हर बेटी और व्यापारी को सुरक्षा की गारंटी देनी है, दोनों को ही छेड़ने वाले को सीधे यमराज के पास ही जाना होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले सेक्टर 27 में मल्टीनेशनल कंपनी कोका कोला के अमृत बॉटलर्स की बॉटलिंग प्लांट की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया। 40 एकड़ क्षेत्रफल में बॉटलिंग प्लांट की इस परियोजना में 7 सौ करोड़ रुपये के निवेश से करीब 12सौ लोगों को रोजगार मिल सकेगा। पहले चरण में यहां 29 सौ बोतल प्रतिदिन की उत्पादन क्षमता का प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट में कोका कोला ग्रुप के थम्सअप, फैंटा, स्प्राइट, माजा ब्रांड के पेय पदार्थ और किनले ब्रांड के बॉटल वाटर का उत्पादन किया जाएगा।
गीडा में लोकार्पण और शिलान्यास के समारोह के दौरान सीएम योगी ने सेक्टर 27 में कोका कोला प्लांट के भूमि पूजन के अलावा 640 करोड़ रुपये की निवेश वाली तीन यूनिट्स का शिलान्यास भी किया। इनमें एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड, ग्रीनटेक भारत प्राइवेट लिमिटेड (एसएलएमजी ग्रुप) और कपिला कृषि उद्योग शामिल हैं। इन तीनों यूनिट्स के बन जाने पर करीब 1200 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
Updated on:
04 Sept 2025 06:53 pm
Published on:
04 Sept 2025 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
