गोरखपुर

Sant Kabir Nagar : स्वास्थ्य विभाग की ANM ने यूरोप के एलब्रुस पर्वत पर फहराया तिरंगा

रजनी साव का कहना है कि 9 अगस्त को उन्होंने एल्ब्रुस पर्वत पर चढ़ाई शुरू की। चढ़ाई के दौरान रास्ते में कई जगह रुकीं। 15 अगस्त की सुबह 7.40 बजे माउंट एल्ब्रुस पर्वत के शिखर पर तिरंगा फहराया। वह आगे भी इसी तरह से पर्वत पर चढ़ाई जारी रखेंगी। इसमें यूरोप सरकार का सहयोग मिला। उनके साथ चल रहे लोगों ने उन्हें बधाई दी।

less than 1 minute read
Aug 19, 2023
Sant Kabir Nagar : स्वास्थ्य विभाग की ANM ने यूरोप के एलब्रुस पर्वत पर फहराया तिरंगा

SantKabirNagar : जिले की रजनी साव ने देश में संत कबीर नगर का नाम रोशन किया है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने ने यूरोप के 18,510 फीट ऊंचे एल्ब्रुस पर्वत पर तिरंगा फहराया। उनकी इस उपलब्धि पर जिले में हर्ष व्याप्त है। जिले के प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है, वापस लौटने पर धूमधाम से उनका स्वागत किया है।


रजनी साव मगहर में ANM पद पर कार्यरत हैं।

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर में रजनी साव ANM के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही वह जिला यूथ आईकान भी हैं। इससे पूर्व रजनी साव माउंट सिटी पर्वत हिमांचल प्रदेश, माउंट टेबल टॉक पर्वत श्रीनगर, माउंट यूनम पर्वत हिमाचल प्रदेश, साउथ अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो पर्वत पर चढ़ाई कर चुकी हैं।

15 अगस्त की सुबह 7.40 बजे फहराया तिरंगा


रजनी साव का कहना है कि 9 अगस्त को उन्होंने एल्ब्रुस पर्वत पर चढ़ाई शुरू की। चढ़ाई के दौरान रास्ते में कई जगह रुकीं। 15 अगस्त की सुबह 7.40 बजे माउंट एल्ब्रुस पर्वत के शिखर पर तिरंगा फहराया। वह आगे भी इसी तरह से पर्वत पर चढ़ाई जारी रखेंगी। इसमें यूरोप सरकार का सहयोग मिला। उनके साथ चल रहे लोगों ने उन्हें बधाई दी।

जिले में हर्ष का माहौल

रजनी साव की उपलब्धि पर डीएम संदीप कुमार, सीडीओ संत कुमार, सीएमओ डॉ. अनिरूद्ध सिंह, सीएचसी अधीक्षक खलीलाबाद डॉ. राधेश्याम यादव, बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी समेत अधिकारी और स्थानीय लोगों ने बधाई दी है।

Published on:
19 Aug 2023 08:11 am
Also Read
View All

अगली खबर