गोरखपुर। होली को परम्परागत ढंग से पूरे देश में मनाया जा रहा। होली की पूर्व संध्या पर होलिका दहन किया गया। हर गली-मोहल्ले में बसंत पंचमी के दिन सम्मत लगाने के बाद आज वहीं पर विधि-विधान से पूजन कर होलिका दहन किया गया।
गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में भी होलिका दहन किया गया। मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने परम्परागत पूजा करने के बाद होलिका दहन किया। होलिका दहन के दौरान पूरा माहौल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।