
पूरा मामला गोरखपुर के उरुवा बाजार का है जहां एक युवक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पति अपनी पत्नी से पैथोलॉजी खोलने के लिए 25 लाख रुपए की डिमांड करने लगा। पत्नी ने जब पैसे नहीं दिया तो उसे घर से भगा दिया।
प्रेग्नेंट पत्नी चली गई मायके
इस बीच पत्नी प्रेग्नेंट हो गई और मायके चली गई। पत्नी ने बेटे को जन्म दिया तो लगा शायद सबकुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद पत्नी ने अपने पति को लीगल नोटिस भेजा। नोटिस के जवाब में पति ने तलाक तलाक तलाक लिखकर भेज दिया।
परिवार पर हुआ FIR
महिला की शिकायत पर रविवार को उरुवा पुलिस ने पति समेत सास, ससुर, ननद, देवर और मामा-मामी समेत 6 लोगों के खिलाफ तीन तालाक, दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धारओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
शादी में ले चूका है मोटी रकम
पीड़िता डॉ. मोबश्शिरा मोहज्जम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है, ''उनकी शादी 15 सितंबर 2021 को लखनऊ के शिवाजी हाउसिंग कॉलोनी गराचरमा के रहने वाले जमशेद अली के बेटे डॉ. एसके राहूल राजा के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में पिता ने लड़के वालों को 5 लाख रुपए कैश, तीन लाख के जेवर और अन्य सभी घरेलू सामान भी दहेज के रुप में दिया था।''
रिश्तेदार मांगते थे दहेज
''शादी के बाद मोबश्शिरा अपने पति और पति के मामा जलील अहमद और मामी अमीना के साथ उनके घर कोलकाता चली गई। आरोप है, इस बीच लड़के के मामा- मामी मोबश्शिरा को दहेज के लिए ताना मारने लगे और धमकी देने लगे कि अगर तुम अपने घर वालों से 5 लाख रुपए और नहीं मंगवाई तो हम लोग अपने लड़के की शादी कहीं और करा देंगे और तुम्हें तालाक दिला देंगे।''
पति ने की 25 लाख रुपए की डिमांड
''कुछ दिन तो यह सब चलता रहा, लेकिन इस बीच मेरा पति जोकि लखनऊ SGPGI में पैथोलॉलिस्ट की पढ़ाई करता है, वो लखनऊ आ गया। लखनऊ आने के बाद पति भी पत्नी से 25 लाख रुपए मायके वालों से मांगने की डिमांड करने लगा। उसका कहना था, इन्हीं रुपयों से वह पैथोलॉजी शुरू करेगा।''
Published on:
13 Mar 2023 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
