
बीते सप्ताह भर से बादल आसमान में आंख मिचौली खेल रहे थे लेकिन सूरज के आगे बेबस नजर आ रहे थे। उमस से आम जन का जीना दूभर हो गया था। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन तक अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का पूर्वानुमान जताया है। शहर और ग्रामीण में रूक-रूक कर बारिश हो रही है।बारिश के कारण शहर के प्रमुख चौराहों समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। सप्ताह भर से धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। बीते सोमवार की रात पिछले 12 साल में सबसे गर्म रही। शुक्रवार को भी दिन में तीखी धूप के चलते गर्मी व उमस से लोग बेचैन रहे।
शुक्रवार शाम से बदला मौसम
शुक्रवार को दिन का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। पूरे दिन लोग गर्मी व उमस से जूझते रहे। लेकिन शाम से मौसम का मिजाज बदलने लगा। रात करीब 11 बजे पुरवा हवा चलने के साथ ही शहर के कुछ इलाकों में बारिश शुरू हो गई।रात करीब साढ़े 12 बजे शहर के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई। मानसून भले देर से मेहरबान हुआ हो लेकिन अब पूरी तरह ट्रैक पर आ गया है। IMD की हालिया मौसम रिपोर्ट में 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही साथ 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। ये हैं वो जिले-
इन जिलों में है ऑरेंज अलर्ट
लखीमपुर-खीरी, सीतापुर, बस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर,पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, बदायूं, संभल, अमरोहा,हापुड़, ग़ाज़ियाबाद, गौतमबुद्धनगर,बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, अलीगढ और हाथरस के आस पास के जगहों पर भयंकर बारिश की संभावना है।
इन जिलों में है येलो अलर्ट
बागपत,मुज़फ्फरनगरमेरठ,बिजनौर, मुरादाबाद, फ़िरोज़ाबाद, इटावा, मैनपुरी, जालौन, कन्नौज, फरुखाबाद, हरदोई, उन्नाव और लखनऊ में येलो अलर्ट जारी किया है।
फसलों के लिए बारिश बनेगी संजीवनी
उत्तर प्रदेश में सूखे का कयास लगाया जा रहा है, लेकिन अगर मानसून कुछ दिन मेहरबान हो जाए तो किसानों को इस संकट से मुक्ति मिल सकती है। IMD की ताज़ा रिपोर्ट में अगले 3 घंटे में मूसलाधार बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। यूपी के तमाम जिलों में उफनाती नदियों में एक बार फिर बारिश उफान ला सकती है तो वहीँ प्रदेश वासियों को गर्मी और उमस से भी राहत मिल जाएगी। कृषि विभाग के जानकारों का मानना है कि धान समेत हर फसल के लिए यह बारिश लाभकारी है।
Published on:
29 Jul 2023 01:57 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
