9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाई ने भाई को मारी गोली, इत्मीनान के लिए शव को उलट-पलट कर देखा, फिर…

जमीन के विवाद में चचेरे भाई ने गोली मारकर कर दी हत्या, फरार

2 min read
Google source verification
brother killed

भाई ने भाई को मारी गोली, इत्मीनान के लिए शव को उलट-पलट कर देखा, फिर...

गोरखपुर जिले में आए दिन हो रही हत्याएं पुलिस की पेशानी पर बल ला दे रहा। उरूवा बाजार क्षेत्र में गुरुवार की सुबह जमीन के विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। हद तो यह कि गोली मारने के बाद हत्यारे ने इत्मीनान के लिए उलट-पलट कर देखा फिर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि जमीन के विवाद में हत्या हुई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
उरूवा क्षेत्र के अभिलाभार गांव के रहने वाले संजय चंद और अजय चंद रिश्ते में चचेरे भाई थे। दोनों परिवारों के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। आए दिन इस विवाद में दोनों पक्षों में कहासुनी होती रहती थी। मामला कई बार थाने तक भी पहुंच चुका था।
गुरुवार को भी दोनों भाइयों में जमीन को लेकर ही कहासुनी शुरू हुई। दोनों भाई एक ही प्रांगण में रहते थे। सुबह-सवेरे वाद-विवाद इतना बढ़ा कि एक भाई अजय चंद ने अपने असलाह से दूसरे भाई संजय चंद को गोली मार दी। गुस्से में उठाए गए इस कदम के बाद अजय वहां से फरार हो गए। इधर, संजय जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। घरवाले दौड़े हुए पहुंचे। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तबतक संजय की जान जा चुकी थी।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कमीशन को लेकर देर रात में हुई थी गला रेतकर एक और हत्या

कमीशन के लिए हुए विवाद में एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। गांव के ही आधा दर्जन लोगों पर इस हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है। घटना सहजनवां के सेहुड़ा की है।
सेहुड़ा के रहने वाले रिटायर्ड फौजी शमीम का पुत्र उस्मान(30) विदेश रहता था। कुछ दिन पहले ही वह वापस घर लौटा था। वापस लौटने के बाद वह यही कोई धंधा करने की सोचा। फिर उसने लेबर सप्लाई का काम शुरू किया। कंपनियों को लेबर देता था और बदले में वह कमीशन पाता था। परिवारीजन के मुताबिक उस्मान ने गांव के ही 11 लोगों को बंगलुरू मजदूरी को किसी कंपनी में भेजा था। परिजन बताते हैं कि वह जिन लोगों को भेजा था उसमें एक व्यक्ति ऐसा था जिससे मजदूरी के कमीशन को लेकर उसकी कई बार बाताकही हो चुकी है। कुछ दिन पूर्व भी कहासुनी होते होते मामला काफी बिगड़ गया था। मामला पुलिस तक पहुंच गया था। परिवारीजन का कहना है कि बुधवार की देर रात में उसी मजदूर के साथ के लोग आए। वह जिससे विवाद हुआ था और परिवार के अन्य सदस्य थे। करीब आधा दर्जन लोगों ने उस्मान को पकड़ लिया और उसी में एक ने गला रेत दिया। गला रेतने के बाद वह भाग खड़े हुए। चीख सुन परिवारीजन पहुंचे तो उस्मान खून से लतपथ पड़ा था। आननफानन में उसे लेकर सब स्थानीय अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर्स ने इलाज शुरू किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इस मामले चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी देर रात में ले लिया था। गांव में तनाव व्याप्त है।