
गोरखपुर में शुक्रवार की शाम गगहा थानाक्षेत्र के बड़गो तिराहे पर दुस्साहसी फॉर्चूनर सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी, इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग से मौके पर अफरा तफरी मच गई। गोली मारने के बाद बदमाश आसानी से भाग निकले। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। फायरिंग की घटना और युवक को गोली लगने की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर भारी फोर्स के साथ पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक जिले के गोला तहसील के कोड़ारी गांव के रहने वाले अभिषेक पाठक पिछले कई सालों से सपरिवार बैंकाक रहते हैं। बैंकाक में रहने वाले बड़हलगंज क्षेत्र के एक युवक से उनका लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। कुछ दिनों पहले अभिषेक बैंकाक से गोरखपुर आए हैं। शुक्रवार की शाम गोरखपुर शहर से अपने दोस्त के साथ गांव गए थे। जिस युवक से उनका विवाद था वह पहले ही गोरखपुर आ गया था।
गांव से अभिषेक शुक्रवार शाम शहर की ओर लौट रहे थे, आरोप है कि हमलावर दो फाच्यूर्नर गाड़ी से आए और अभिषेक की गाड़ी को ओवरटेक कर रोकने के बाद फायरिंग शुरू कर दिए और अभिषेक को गोली मार दिए।
घटना के बाद वे आराम से वहां से भाग निकले। युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही SP साउथ जितेंद्र कुमार कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल किए। SP साउथ ने बताया कि एक युवक को बदमाशों ने गोली मारी है। घायल युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश डाली जा रही है।
Published on:
10 Jan 2025 11:09 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
