5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

43 ट्रेनों का समय बदला, देख लें लिस्ट, कहीं छूट ना जाए आपकी ट्रेन

Indian Railways News: गोरखपुर से होकर गुजरने वाली अप-डाउन लाइन की 43 ट्रेनों के आने-जाने के समय में पांच मिनट से लेकर 20 मिनट का बदलाव किया गया है।  

less than 1 minute read
Google source verification
Indian Railways News time table of 43 trains of Gorakhpur changed

अगर आप अक्टूबर में ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। 1 अक्टूबर से गोरखपुर से गुजरने वाली 43 ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। ऐसे में ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री 1 अक्टूबर से ट्रेनों के नए टाइम टेबल को जांच लें।

5 से 20 मिनट तक का बदला समय
पूर्वोत्तर रेलवे और गोरखपुर से जाने वाली 43 प्रमुख ट्रेनों के टाइम टेबल में 5 से 20 मिनट का बदलाव किया गया है। आपको बता दें कि 1 अक्टूबर से गोमती नगर-छपरा अब 5:30 पर चलेगी तो गोरखपुर बहराइच एक्सप्रेस 5.40 की बजाय 5.45 पर चलेगी। गोरखपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस 6.25 की जगह 6:40 पर छूटेगी, गोंडा पैसेंजर 6:00 बजे की जगह 6:15 पर चलेगी और अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस अब 12:05 के बजाय 5 मिनट लेट 12:10 पर पहुंचेगी।

वहीं, ग्वालियर बरौनी अब दो बजे की बजाय 2:20 पर गोरखपुर आएगी, दिल्ली कटिहार एक्सप्रेस अब 6.20 पर गोरखपुर स्टेशन पर आएगी और हमसफर ट्रेन 6:50 की जगह 7.05 पर चलेगी। इसके साथ ही, गोरखपुर नौतनवा एक्सप्रेस अब 6:15 की बजाय 6.25 पर गोरखपुर से रवाना होगी।

यह भी पढ़ें: महीने के पहले दिन जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर में तय हुई नई कीमतें