
लोकसभा चुनाव 2019 : बजी चुनावी रणभेरी, उद्घाटन व शिलान्यास पर रोक
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव तिथियों की घोषणा कर दी गई है। गोरखपुर मंडल की छह लोकसभा सीटों पर सातवें चरण में चुनाव होगा। जबकि बस्ती मंडल की तीन लोकसभा सीटों के लिए छइवें चरण में चुनाव होगा। गोरखपुर मंडल की छह लोकसभा सीटों गोरखपुर, बांसगांव, कुशीनगर, देवरिया, सलेमपुर, महराजगंज के लिए 19 मई को वोट डाले जाएंगे। जबकि बस्ती मंडल की तीन सीटों बस्ती, डुमरियागंज, संतकबीरनगर क्षेत्र में बारह मर्इ को वोट पड़ेंगे।
आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने भी तेजी दिखाते हुए बैनर पोस्टर उतरवाने शुरू कर दिए हैं। चुनाव तिथियों के ऐलान के साथ राजनैतिक दलों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
छठवें चरण में यहां होने हैं चुनाव
बस्ती
संतकबीरनगर
डुमरियागंज
सातवें चरण में इन लोकसभा क्षेत्र में होगे चुनाव
गोरखपुर
बांसगांव
कुशीनगर
देवरिया
सलेमपुर
महराजगंज
गोरखपुर मंडल में सातवें चरण की महत्वपूर्ण तारीख
अधिसूचना - 22 अप्रैल 2019
पर्चा दाखिला की अंतिम तिथि - 29 अप्रैल 2019
पर्चा जांच - 30 अप्रैल 2019
नाम वापसी - 2 मई 2019
मतदान- 19 मई 2019
काउंटिंग व रिजल्ट - 23 मई 2019
Published on:
10 Mar 2019 09:56 pm

बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
