
गोरखपुर।रोजगार के क्षेत्र में नर्सिंग में अपार संभावनाएं हैं। नर्सिंग की गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण व डिग्री प्राप्त करके अन्य कालेजों में फैकल्टी बन बना जा सकता है। सरकारी एवं निजी अस्पतालों में नर्सिंग का कार्य किया जा सकता है। दोनों ही स्थितियांे में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। मुख्यमंत्री रविवार को श्रीगोरक्षनाथ स्कूल आफ नर्सिंग तथा काॅॅलेज आफ नर्सिंग की प्रशिक्षु छात्राओं को सेवा शपथ दिलाने के बाद समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने विश्वविद्यालयों को रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किये जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से महिलाओं को रोजगार एंव स्वावलम्बन प्रदान करने वाले पाठ्यक्रम संचालित करने चाहिए। विश्वविद्यालय को ऐसे रोजगार परक पाठ्यक्रम संचालित करना चाहिए जिससे महिलाओं को रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि दिग्विजयनाथ द्वारा स्थापित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में 40 से अधिक संस्थाएं संचालित हैं। लोक कल्याण की भावना से गुरू गोरक्षनाथ चिकित्सालय भी 2003 में संचालित किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित नर्स एवं ए.एन.एम. उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नर्सिंग स्कूल एवं काॅलेज की स्थापना की गयी परन्तु गोरखपुर विश्वविद्यालय ने इसे कई वर्ष तक स्वीकृति नही दिया। राज्यपाल महोदय के सम्मुख जब यह प्रकरण लाया गया तो उन्होंने तत्काल इसे स्वीकृति प्रदान किया और वर्ष 2016-17 से यह संचालित हो रहा है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यहां से प्रशिक्षित नर्सें विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देकर मानव सेवा करेंगी। इससे न केवल उनके जीवन में बल्कि लोगों के जीवन एंव स्वास्थ्य में भी सुधार आयेगा।
मानव सेवा में नर्स की महत्वपूर्ण भूमिकाः रामनाईक
राज्यपाल रामनाइक ने कहा कि विज्ञान के बदौलत कोई भी आपरेशन अब अत्यंत सरल हो गया है और कम समय लगने लगा है परन्तु नर्स की सेवाएं मरीज को लम्बे समय तक आवश्यक होती है। इस दृष्टि से मानव सेवा में नर्स की भूमिका बेहद ही महत्वपूर्ण है। उन्होंनें प्रशिक्षु नर्साें को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दिया और विश्वास व्यक्त किया कि उनके ज्ञान एंव सेवा से लोगों का स्वास्थ्य सुधरेगा।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से देश में तमाम विकास हुआ परन्तु शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपेक्षित सुधार नही हुआ यद्यपि की प्रदेश के मुख्यमंत्री निरन्तर योगदान देकर प्रदेश में नित्य नये मानक रच रहे है फिर भी स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में काफी संभावनाएं है।
उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है। इसके दो दिन पूर्व 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस है। दोनों ही अवसर हमें गौरव प्रदान करते है। प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश दिवस को समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस व स्थापना दिवस की बधाई दिया है।
सेवा शपथ समारोह में सभी 150 छात्राओं ने मुख्य दीपक से अपना दीपक प्रज्वलित किया तथा इंसानियत व मानवता की सेवा का व्रत लिया।
समारोह में कालेज के निदेशक ब्रिगेडियर डाॅ. के.पी.बी. सिंह ने सभी का स्वागत किया। प्रधानाचार्य मिस अजीथा डी.एस. ने शपथ दिलाया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. सी.एम. सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. वी.के. सिंह, बीआरडी मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. गणेश कुमार, प्रो. यू.पी. सिंह, एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. श्रीनिवास सिंह, आयुक्त अनिल कुमार, आई.जी. मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी राजीव रौतेला, विधायक डाॅ. राधामोहन दास अग्रवाल, महेन्द्रपाल सिंह आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
Published on:
21 Jan 2018 07:20 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
