गोरखपुर

फिल्मी डॉन से कम नहीं था इस माफिया का भौकाल, पुलिस भी खाती थी खौफ, अब योगी का एक्‍शन देख कोर्ट में किया सरेंडर

Mafia Sudhir Singh Story: गोरखपुर पुलिस के अनुसार, मोस्ट वॉन्टेड माफिया सुधीर कुमार सिंह के खिलाफ गीडा, कैंट सहित तमाम थानों में मुकदमे दर्ज हैं। गीडा थाने के इस हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ गुंडा-गैंगस्टर एक्ट के तहत भी पुलिस कानूनी एक्शन लिए बैठी हुई थी।  

2 min read
May 26, 2023
मोस्ट वॉन्टेड माफिया सुधीर कुमार सिंह

Mafia Sudhir Singh Story: एक वक्त था जब उत्तर प्रदेश में माफियाओं का राज हुआ करता था। हर जिले में एक माफिया रहता था। लेकिन जब साल 2017 में सीएम योगी की एंट्री हुई तो कई माफिया अपने कुनबे को छोड़ भाग गए। वहीं कई माफिया थाने में जाकर खुद को सरेंडर कर दिया। लेकिन कुछ ऐसे भी माफिया हैं, जिसे सरकार आज भी तलाश कर रही है। इसी बीच गोरखपुर के माफिया डॉन सुधीर सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

एसपी महराजगंज ने इस पूरे मामले में जांच का आदेश दिया
जब गोरखपुर पुलिस माफिया सुधीर सिंह की तलाश कर रही थी। वहीं गुरुवार को माफिया ने महराजगंज सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि श्यामदेउरवा थाने के एक पुराने वारंट में वह कोर्ट में हाजिर हुआ है। हालांकि, देर रात तक महराजगंज पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लग सकी। एसपी महराजगंज ने इस पूरे मामले में जांच का आदेश दिया है।

पिपरौली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और माफिया सुधीर सिंह के खिलाफ शाहपुर थाने में साल 2004 में दर्ज लूट के केस में वारंट जारी है। 4 अप्रैल को वारंट जारी होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। बुधवार को माफिया सुधीर सिंह के घर पर गोरखपुर की पुलिस ने दबिश भी दी थी।

कोर्ट ने माफिया को 14 दिन की रिमांड पर जेल भेजा है
इस दौरान माफिया पुलिस को नहीं मिला था। उसकी पत्नी अंजू सिंह ने कोई जानकारी न होने की बात कही थी। कोर्ट से उसे 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया। अब आठ जून को उसकी अगली तारीख तय की है। सबसे बड़ी बात यह कि महराजगंज पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लग सकी। वारंट के बारे में भी महराजगंज पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। एसपी ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दे दिया है।

एसपी महराजगंज डॉ. कौस्तुभ ने बताया, “वारंट के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। माफिया सुधीर सिंह के कोर्ट में हाजिर होने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी गई है। यह एक गंभीर मामला है। चूक कहां से हुई है, इस पूरे मामले की जांच का आदेश दे दिया गया है।

माफिया सुधीर सिंह पर कुल 38 मुकदमे दर्ज हैं
एसपी महराजगंज डॉ. कौस्तुभ ने आगे बताया, अगर एनबीडब्ल्यू को दबाए रखने में पुलिस की भूमिका सामने आई तो जिम्मेदारी तय कर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दोषी के खिलाफ FIR भी दर्ज किया जाएगा। माफिया सुधीर सिंह पर कुल 38 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर हत्या, लूट, मारपीट, बलवा के कई मामले दर्ज हैं।

माफिया का नाम गोरखपुर के टॉप 10 सूची में भी शामिल है
यूपी के टाॅप 61 माफियाओं की सूची में शामिल गोरखपुर के पिपरौली ब्लाॅक के पूर्व प्रमुख सुधीर सिंह की 10 करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने करीब एक साल पहले जब्त की थी। इसके पहले भी शाहपुर के उसके आवास सहित 80 लाख रुपए की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है। माफिया का नाम गोरखपुर के टॉप 10 सूची में भी शामिल है।

Published on:
26 May 2023 04:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर