
Maharajganj News बाइक से निचे गिरा बच्चा
महराजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बाइक पे सवार होकर नवजात बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास जा रही महिला के हाथ से नवजात गिर जाता है और महिला को दो घंटे बाद पता चलता है की बच्चा उसकी गोद में नहीं है।
ये है पूरा मामला
निचलौल सिंदुरिया मार्ग पर बरोहिया और मदनपुरा गांव के बीच सड़क के किनारे बुधवार सुबह एक घायल नवजात को राहगीरों ने देखा। निचलौल से सिंदुरिया की ओर जा रहे पिकअप चालक ने लोगों की मदद से घायल नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
नवजात बच्चे की मां दिव्या ने बताया
नवजात की मां दिव्या भारती निवासी बजहा उर्फ अहिरौली ने बताया कि पति दयानंद 7 माह पहले कमाने के सिलसिले में मलेशिया चले गए हैं। 10 दिन पहले बच्चे को जन्म दिया।
जिसकी तबीयत खराब होने पर पति के मौसी के बेटे आनंद भारती निवासी रमपुरवा के साथ बाइक से बच्चे को इलाज कराने के लिए जिला मुख्यालय जा रही थी। इसी बीच बरोहिया और मदनपुरा गांव के बीच बच्चा हाथ से छूट गिर गया। इसकी उन्हें जानकारी नहीं हुई। मुख्यालय पहुंचने के बाद गोद में बच्चे को न देखकर बदहवास हो गईं।
वह बच्चे की तलाश कर रही थीं। इसी बीच जानकारी मिली कि सड़क पर गिरे एक बच्चे को जगदौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचकर देखा तो बच्चे का इलाज चल रहा था। उसके बाद उसने राहत की सांस ली।
Published on:
13 Apr 2023 06:21 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
