
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक मामला सामने आया है जहां एक पति ने पत्नी की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी पर शक करता था जिसके कारण आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था। एक दिन पति काम से थककर घर आया तो पत्नी फोन पर बात कर रही थी, ये देखने के पति को गुस्सा आया और दोनों में फिर से विवाद होने लगा। गुस्से में बौखलाए शख्स ने पास में रखा हथौड़ा उठाकर उसपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
बेलघाट थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी नकुल गुप्ता की शादी 2016 में बांसगांव क्षेत्र की सोनी से हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी के चरित्र पर वह संदेह कर रहा था। दोनों की 5 साल की एक बेटी है। लोग बताते हैं कि उसे शायद कहीं से पत्नी के बारे में कुछ सुनने को मिला था। उसकी पत्नी काफी खूबसूरत थी। इस नाते उसे यह शक रहता था कि पत्नी का कहीं ना कहीं अवैध संबंध है। वह फोन पर जब भी बात करती थी तो पति को संदेह होने लगता था। इसको लेकर आए दिन तकरार होता था।
एक दिन पति काम से वापस आया तो पत्नी फोन पर बात कर रही थी जिसे देखकर उसे गुस्सा आ गया। दोनों में इस बात पर विवाद होने लगा। विवाद इतना बड़ा दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच पास में पड़े हथौड़े को देखकर नकुल ने उसे उठा लिया और पत्नी के सिर पर हमला कर दिया जिसके बाद पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद वह शव के पास बैठा रहा और फोन करके पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हथौड़े को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आंखों की कार्रवाई साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर होगी।
Published on:
15 Sept 2024 03:27 pm

बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
