गोरखपुर में गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद को अविवाहित बताकर और धर्म छिपाकर तलाकशुदा महिला से दूसरी शादी कर ली है।
जब महिला गर्भवती हो गई तो आर्थिक तंगी का हवाला देकर 15 दिन पहले युवक ने उसका गर्भपात करा दिया। युवक का भेद खुलने पर मंगलवार को महिला ने चौराहे पर पिटाई करने के साथ ही घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी।
खुद को हिंदू और अविवाहित बता रचाई शादी
मिली जानकारी के अनुसार युवक मीरापुर का रहने वाला है। पॉल्ट्री फार्म पर मजदूरी करता है। उसकी पहले ही शादी हो चुकी है। पहली पत्नी से उसके पांच बच्चे हैं। पड़ोस के गांव की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला से उसकी जान पहचान थी।
दूसरी महिला को खुद को हिंदू और अविवाहिता बताते हुए शादी कर ली। शादी के बाद छह महीने से बरगदहीं चौराहे के पास किराए पर कमरा लेकर रहने लगा। पहली पत्नी और बच्चों को उसके मायके पहुंचा आया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
5 बच्चों के साथ घर पहुंची
बताया जा रहा है कि दूसरी पत्नी के गर्भवती होने पर 15 दिन पहले युवक महिला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गया था। उसने अस्पताल के पर्ची में खुद को उस महिला का पति बताते हुए गर्भपात करा दिया।
अपने पति के करतूतों की जानकारी जब पत्नी को हुई तो दो दिन पहले पहली पत्नी पांचों बच्चों के साथ उसके घर पहुंच गई। जहां दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। महिला ने सरेआम युवक को बीच चौराहे पर पकड़कर पीट दिया। इस घटना के बाद से ही आरोपित फरार है। पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है।