
मानसून के केरल लेट पहुंचने का आसर उत्तर भारत पर भी देखने को मिलेगा।
Monsoon News Update: गुजरे महीने मई और अब जून के शुरुआती दिनों में भी लगातार आंधी बारिश का दौर देखने को मिला है। अब तक लगातार बारिश देखने को मिल रही थी लेकिन इस साल मानसून की बारिश देखने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने इस साल 4 दिन की देरी से 4 जून को केरल में मानसून के आने का अनुमान जताया था। हालांकि ऐसा नहीं हो सका है। बंगाल की खाड़ी में मानसून के अटक जाने की वजह से केरल में मानसून नहीं आ सका है। विभाग का कहना है कि अगले 2 से 3 दिन में मानसून की प्रगति पर स्थिति साफ हो सकेगी।
अमूमन 1 जून को केरल में दस्तक देता है मानसून
दक्षिण पश्चिमी मानसून की केरल में आने की तारीख 1 जून है। इस बार इसके 4 जून को आने का अनुमान था। 4 जून यानी रविवार को मौसम विभाग ने बताया कि मानसून बंगाल की खाड़ी में श्रीलंका के मध्य तक पहुंच गया है। 2 जून से मानसून यहीं अटका है, आगे नहीं बढ़ रहा है। ऐसे में इसके केरल पहुंचने में अभी 3 दिन और लग सकते हैं।
यूपी में भी पड़ेगा असर
केरल में करीब एक हफ्ते की देरी से मानसून के आने का असर देश के दूसरे हिस्सों पर भी होगा। उत्तर प्रदेश में भी इस बार मानसून के देर से पहुंचने की संभावना है। इस बार 5-6 जुलाई तक यूपी में मानसून पहुंच सकता है।
Updated on:
05 Jun 2023 04:56 pm
Published on:
05 Jun 2023 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
