1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक क्लिक और 40 हजार ट्रांसफर…पुलिसकर्मी की पत्नी को ही ठग लिये साइबर जालसाज

साइबर अपराधियों के शिकार आम आदमी तो हैं ही अब पुलिसकर्मी और उनके परिजन भी शिकार ही रहे। ऐसा ही एक मामला आया है जहां एक पुलिसकर्मी की पत्नी ने झांसे में आकर चालीस हजार उड़ा लिए।

less than 1 minute read
Google source verification

गोरखपुर में एक पुलिसकर्मी की पत्नी को ही साइबर जालसाजों ने ठग लिया। पहले उसे झांसे में लिया फिर अनजाने लिंक पर क्लिक कराकर चालीस हजार उड़ा लिए। ठगे जाने की जानकारी होने के बाद उन्होंने अपना माथा पीट लिया।पीड़िता चांदनी सिंह, जो पुलिस लाइन में अपने पति आशुतोष सिंह के साथ रहती हैं, ने कैंट थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: दिग्गज उद्यमी गौतम अडानी हुए भावुक, छात्रा की खुदकुशी पर लिखा- जिंदगी हमेशा दूसरा मौका देती है…

खुद को बताया मैनेजर, लिंक भेज करवाया क्लिक…उड़ गए 40 हजार

थाने में पुल‍िस कर्मी की पत्‍नी चांदनी सिंह ने बताया क‍ि चार फरवरी को दोपहर उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। दूसरी तरफ से बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का मैनेजर बताया और कहा कि उनके खाते से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण अपडेट हैं।इसके बाद उसने एक लिंक भेजा और उस पर क्लिक करने के लिए कहा। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, कुछ ही देर में दो बार में उनके खाते से कुल 40 हजार रुपये कट गए। जब उन्होंने उस नंबर पर दोबारा कॉल करने की कोशिश की, तो फोन स्विच ऑफ बताने लगा।सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया क‍ि महिला की तहरीर म‍िली है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि साइबर ठगों द्वारा इस तरह की घटनाएं लगातार की जा रही हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग