4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेल कर्मियों के लिए नई पहल, 30 दिसंबर तक चलेगा यह अभियान

महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए प्रदेश सरकार ने मार्च 2020 में लॉकडाउन लगा दिया। इस दौरान कई सेवाएं बाधित रहीं। कामकाज भी ठप रहा। लोगों से घर में रहने की अपील की गई।

2 min read
Google source verification
रेल कर्मियों के लिए नई पहल, 30 दिसंबर तक चलेगा यह अभियान

रेल कर्मियों के लिए नई पहल, 30 दिसंबर तक चलेगा यह अभियान

गोरखपुर. महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए प्रदेश सरकार ने मार्च 2020 में लॉकडाउन लगा दिया। इस दौरान कई सेवाएं बाधित रहीं। कामकाज भी ठप रहा। लोगों से घर में रहने की अपील की गई। इस दौरान घर बैठे लोगों का अपनी फिटनेस पर ध्यान देना कम हो गया। ऐसे में फिट इंडिया के तहत पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा नई पहल की शुरुआत की गई है। इसके तहत अब से रेल कर्मियों की फिटनेस का पूरा ध्यान रखा जाएगा। दरअसल, पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) पूरे माह रोजाना आधे घंटे के लिए फिडनेस डोज अभियान चलाएगा। अभियान के तहत नरसा रेलकर्मियों को रोजाना सुबह अपने फिटनेस के लिए आधे घंटे का समय निकालने के लिए प्रेरित करेगा। रैलियों और कार्यशालाओं के माध्यमों से फिट रहने का मंत्र बताएगा। इसके लिए नरसा ने साइकलिंग को चुना है। व्यायाम भी है शामिल

नरसा द्वारा शुरू किए गए इस अभियान में कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया जाएगा। जिन्हें साइकिल चलानी नहीं आती उन्हें योग व अन्य तरह के व्यायाम के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह अभियान 30 दिसंबर तक चलेगा। सर्वाधिक साइकिल चलाने या योग करने वाले कर्मचारियों को फिट इंडिया मूवमेंट की तरफ से रेलवे बोर्ड प्रमाण पत्र जारी करेगा। संबंधित खिलाड़ी रेलवे कालोनियों में साइकिल चलाकर कर्मियों और परिवारीजनों को जागरूक करेंगे।

कोरोना काल में फिटनेस के प्रति जागरूकता

पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के महासचिव पंकज कुमार का कहना है कि कोविड-19 के परिप्रेक्ष्य में फिटनेस के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाने के लिए रेलवे भी अनेक प्रयास कर रहा है। इस माह एक नया कैंपेन फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज शुरू किया गया है, जिसमें साइक्लोथान थीम पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: रेल कर्मियों की फिटनेस का रखा जाएगा पूरा ख्याल, अब से रोजाना साइकिल चलाएंगे रेल कर्मी, जानें किस लिए की गई व्यवस्था

Story Loader