1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाच गाने के साथ चल रही थी बारात, पहली ही रात को चीख पड़ी दुल्हन

सिरफिरे युवक आलोक पासवान ने एक तरफा प्यार में लड़की औऱ उसके माता-पिता की हत्या कर दी। युवती अपने मां-बाप के साथ चचेरी बहन की शादी में शामिल होने जा रही थी। रास्त मे ही युवक ने तीनों की हत्या कर दी, जबकि बेटे की जान बच गई।

2 min read
Google source verification
One Sided Love Affair Triple Murder wife girl husband in Wedding Night

Bride File Photo

गोरखपुर के खोराबार थाना इलाके के रायगंज में सोमवार की देर रात बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। सिरफिरे युवक आलोक पासवान ने एक तरफा प्यार में लड़की औऱ उसके माता-पिता की हत्या कर दी। युवती अपने मां-बाप के साथ चचेरी बहन की शादी में शामिल होने जा रही थी। रास्त मे ही युवक ने तीनों की हत्या कर दी, जबकि बेटे की जान बच गई। उधर, हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही थाने पहुंचकर तीन हत्याएं करनी की बात बताई। वहीं, गामा के बड़े बेटे की जान बच गई। वह हैदराबाद मे काम करता है। खबर मिलते ही वह गोरखपुर के लिए रवाना हो चुका है।

मातम में छाई शादी की रात

एक सिरफिरे की करतूत से सोमवार की रात पलक झपकते ही 12 साल का अक्षय अनाथ हो गया। वहीं शादी वाले घर में मातम छा गया। हंसी खुशी के माहौल के बीच परिवार को ऐसा सदमा लगा है कि जिसे भूल पाना ही आसान नहीं। दरअसल, रायगंज निवासी गामा निषाद के भाई रामा की बेटी की शादी थी। उसने पुश्तैनी मकान से अलग होकर घर बनवाया था। इस कारण वह रात में नए घर से पुराने घर परिवार के साथ जा रहा था। मटकोड़वा में कार्यक्रम था। पुश्तैनी मकान में ही कई रिश्तेदार जुटे थे। गामा अपने नए मकान से अपनी पत्नी संजू (38) बेटी के साथ पैदल जा रहे थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने धारदार हथियार से तीनों पर हमला कर उनका गला रेत दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढें:रेलवे स्टेशन और ट्रेनों को बम से उड़ाने की साजिश, आरपीएफ को भेजा धमकी भरा मेल

राहगीरों ने शव देखकर शोर मचाया जिसके बाद गांव के लोगों को जानकारी हुई और लोगों ने पुलिस को खबर दी। तीन लोगों की हत्या की सूचना के बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई, सीओ कैन्ट श्यामदेव भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को वहां से हटाने के साथ ही गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है।

यह भी पढें: स्वामी यतींद्र आनंद गिरि की भविष्यवाणी- 'राजनीति का त्याग कर नया इतिहास रचेंगे पीएम मोदी, राष्ट्रवाद के लिए खुद छोड़ेंगे प्रधानमंत्री पद'

मातम में बदली शादी की खुशी

गामा निषाद तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दूसरे नंबर पर रामा तो सबसे छोटे सरविंद हैं। गामा के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा सुग्रीव है जो कि बाहर काम करता है। एक बेटी है, जिसकी हत्या हो चुकी है और एक बेटा अच्छेलाल है। वह माता पिता के साथ न निकलकर अलग रास्ते से निकला था। इस कारण उसकी जान बच गई।। पूरे घर में मातम छा गया। जिस लड़की की शादी थी, वह भी बदहवास होकर गिर पड़ी।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग