
दांए से सपा प्रमुख अखिलेश यादव बांए गोरखपुर से सपा की मेयर प्रत्याशी काजल निषाद।
उत्तर प्रदेश निकाय चनाव में समाजावादी पार्टी ने अपने पहले प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने CM योगी के शहर गोरखपुर से भोजपुरी एक्ट्रेस काजल निषाद को अपना मेयर प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि काजल को पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में कैम्पियरगंज से भी टिकट दिया था। लेकिन वह 80 हजार वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहीं।
कुछ दिन पहले काजल के घर गए थे सपा प्रमुख
बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव पिछले महीने जब गोरखपुर के दौरे पर गए थे तो बिना नियोजीत कार्यक्रम के वह भोजपुरी एक्ट्रेस के घर उनसे मिलने के लिए पहुंच गए थे। तभी से अंदाजा लगाया जा रहा था कि सपा प्रमुख उन्हें चुनाव में अहम जिम्मेदारी दे सकते हैं। अखिलेश यादव के घर आने पर उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि “मेरे घर मेरे राम आए है”
2022 में सपा से लड़ चुकी है चुनाव
भोजपुरी फिल्मों में अभिनय से अपनी पहचान बनाने वाली काजल ने साल-2012 में भी विधानसभा का चुनाव लड़ा था। तब वह कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरी थीं। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली काजल को 2022 के विधानसभा चुनाव में कैम्पियरगंज सीट पर 79376 वोट मिले थे। इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के पुत्र और यूपी सरकार में मंत्री रहे बीजेपी प्रत्याशी फतेहबहादुर सिंह को 42 हजार मतों से जीत मिली थी।
2012 से लड़ रहीं चुनाव
काजल सपा से पहले 2012 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर गोरखपुर ग्रामीण से चुनाव लड़ चुकीं है। उस चुनाव में 9.38 फीसदी वोट पाकर वह चौथे स्थान पर रही थीं। तब भाजपा के टिकट पर 31.31 फीसदी वोट पाकर विजय बहादुर यादव चुनाव जीत विधायक बने थे। बाद में विजय बहादुर सपा में शामिल हो गए थे। काजल निषाद पिछले लम्बे समय से समाजवादी पार्टी में सक्रिय हैं। अब पार्टी की ओर से उन्हें सीएम योगी के शहर गोरखपुर में मेयर पद का उम्मीदवार बनाया गया है।
Published on:
12 Apr 2023 05:08 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
