3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिव्यांग, इज्जतघर के बाद अब पीएम मोदी ने महिला राजगीर मिस्त्री के लिए गढ़ा यह शब्द

  गोरखपुर समेत देश के सभी जिलों से एक साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से रूबरू हुए पीएम मोदी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 6 Jun 2018, 2:27 AM IST

pm modi

दिव्यांग, इज्जतघर के बाद अब पीएम मोदी ने महिला राजगीर मिस्त्री के लिए गढ़ा यह शब्द

गोरखपुर। मिशन 2019 फतह के लिए चुनावी जंग का आगाज भले ही नहीं हुआ है लेकिन तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। बीजेपी अपनी सरकारी की उपलब्धियों को बताकर लोगों का विश्वास फिर पाने की कोशिश में लगी हुई है। मंगलवार को पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रूबरू होकर सरकार के होने का अहसास कराया। देशभर से पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। पीएम ने लाभार्थियों से संवाद के दौरान गांव-गांव राजमिस्त्री के प्रशिक्षण के साथ ही महिलाओं को भी इस पेशे में लाने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण करते हुए महिलाओं को भी प्रशिक्षित कर राजमिस्त्री की तरह रानीमिस्त्री बनाया जाए।
गोरखपुर के भी तीस लाभार्थी वीडियो कांफ्रेंसिंग में बुलाए गए थे। यह बात दीगर है कि प्रधानमंत्री ने इनसे सीधे बातचीत नहीं की लेकिन लोगों ने पीएम को ध्यान से सुना।
कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में सुबह से ही पीएम के कांफ्रेंसिंग की तैयारियां शुरू हो गई थी। इस वीसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से रूबरू होना था। इसके लिए गोरखपुर समेत देशभर के विभिन्न जिलों के लाभार्थियों को प्रशासन की ओर से बुलाया गया था। गोरखपुर से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने वाले 15 शहरी और 15 ग्रामीण लाभार्थियों को इसके लिए बुलाया गया था।

डीएम के.विजयेंद्र पांडियान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के बारे में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाभार्थियों से बातचीत कर उनसे आवास योजना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने बातचीत में योजना के बारे में विधिवत जानकारी दी। परेशानियों व दिक्कतों के पूछताछ की। डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों को बिचैलियों से सचेत रहने की सलाह दी। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि अगर कोई बिचैलिया या योजना से जुड़ा हुआ कोई व्यक्ति पैसे मांगता है तो तत्काल इसकी शिकायत की जाए। डीएम पांडियान ने बताया कि देश केे सभी जिलों के लाभार्थियों से पीएम मोदी ने बातचीत की। उन्होंने अपनी कार्ययोजना भी इनसे साझा किया। बताया कि 2022 तक सभी गरीबों को छत मुहैया कराना सरकार की योजना है।