4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गृह मंत्री राजनाथ सिंह के कमांडो की बहन का हत्यारा पति गिरफ्तार

दरवाजा खुलने में देरी होने पर गुस्साएं नशेड़ी पति ने बीवी व बेटे को मार दी थी गोली

2 min read
Google source verification
attempt to murder

गृह मंत्री राजनाथ सिंह के कमांडो की बहन का हत्यारा पति गिरफ्तार

गोरखपुर. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में लगे कमांडो की बहन का हत्यारा पति गिरफ्तार कर लिया गया है। गगहा पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार किया। दरवाजा खोलने में देरी पर गुस्साएं शराबी पति ने पत्नी व बेटे को गोली मार दी थी। लाइसेंसी पिस्टल से वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। उधर, अस्पताल ले जाते समय घायल पत्नी की मौत हो गई जबकि बेटा जिंदगी के लिए जद्दोजहद कर रहा।

यह भी पढ़ें- दरवाजा खोलने में हुई देरी तो शराबी पति ने पत्नी-बेटे को मारी गोली

गगहा क्षेत्र के गौरपार गांव के रहने वाले राणा प्रताप सिंह शराब के आदि हैं। रोज की भांति पिछले शुक्रवार 21 अक्टूबर की देर रात को वह शराब पीकर घर पहुंचा और अंदर प्रवेश करने के लिए दरवाजा खटखटाने लगे। दरवाजा खोलने में पत्नी कंचन ने थोड़ी देर कर दी इससे उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बताया जा रहा कि पत्नी के दरवाजा खोलते ही शराब के नशे के धुत राणा प्रताप सिंह ने अपने लाइसेंसी असलहे से फायर कर दी। गोली कंचन की गर्दन में जा धंसी। नशे के धुत पिता की इस हरकत से बेटा साकेत प्रताप सिंह घबरा गया। वह भाग कर दूसरों को बुलाने निकला। लेकिन राणा ने उसपर भी गोली चला दी थी। इसके बाद वह फरार हो गया।

यह भी पढ़े- बीआरडी कांड में चार्जशीट: सप्लायर पर साजिश तो स्टॉक प्रभारी के खिलाफ सदोष मानव वध का केस

गोली की आवाज सुन और लोग इकठ्ठा हो गए। घायलों को आनन-फानन में गगहा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन कंचन की तबतक मौत हो गई। जबकि बेटे साकेत को गम्भीर स्थिति में डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे लेकर किसी निजी अस्पताल में चले गए जहां उसका इलाज चल रहा। मृतका कंचन गगहा के रहने वाले संतोष कुमार सिंह की बहन है। कमांडो संतोष इस समय भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में तैनात हैं। हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से पुलिस जल्द हरकत में आ गई। केस दर्ज कर आरोपी राणा प्रताप की तलाश में जुट गई। करीब एक हफ्ते में पुलिस को सफलता मिल गई। आज गगहा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

by Dheerendra V Gopal

Story Loader