
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गोरखपुर की महिला ऑटो चालक कुंती देवी की बेटी मोनी पटेल के स्कूल की फीस जमा करवाई है।
सलमान खुर्शीद कांग्रेस के घोषणापत्र संवाद के दौरान गोरखपुर में ऑटो चालक कुंती देवी के ऑटो में बैठे थे और उनसे बातचीत की थी। कुंती देवी ने उन्हें गरीबी की वजह से बेटी की पढ़ाई छूटने के बारे में बताया था।
प्रियंका गांधी चुनावी मुहिम में की थी मुलाकात
सलमान खुर्शीद ने पढ़ाई छूटने की जानकारी प्रियंका गांधी को दी थी। अक्तूबर 2021 में "लड़की हूं लड़ सकती हूं" अभियान के दौरान गोरखपुर में प्रियंका गांधी कुंती देवी से मिली थी।
इस दौरान कुंती देवी ने गरीबी की वजह से बेटी की पढ़ाई छूटने का जिक्र किया था। इस पर प्रियंका गांधी ने उनकी बेटी की आगे की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली थी।
जिलाध्यक्ष ने स्कूल में जमा किया फीस
आटो चालक की बेटी का शुक्रवार को दूसरे साल की 9600 रुपए फीस जमा कराई गई। वह सरस्वती गुलाब इंटर कॉलेज में पढ़ती है। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने स्कूल जाकर फीस जमा कराया।
Updated on:
11 Feb 2023 03:45 pm
Published on:
11 Feb 2023 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
