4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी रात को सनका पति…पहले कुल्हाड़ी से काटा फिर फावड़े से रात डेढ़ बजे पत्नी की बोटी-बोटी कर डाला

Psycho husband murdered wife : गोरखपुर में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की आधी रात में फावड़े से काटकर हत्या कर दी। पति पत्नी के अवैश संबंधों का शक करता था।

2 min read
Google source verification

AI Generated Symbolic Image

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। खजनी थाना क्षेत्र के डोंड़ो धाधूपार गांव में एक व्यक्ति ने आधी रात के बाद अपनी पत्नी की कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना का चश्मदीद उसका 17 वर्षीय नाबालिग बेटा बना, जिसकी आंखों के सामने पूरी वारदात हुई।

आधी रात को हुआ खूनी विवाद

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 1:30 बजे अशोक निषाद नामक व्यक्ति का अपनी 40 वर्षीय पत्नी नीलम देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति नीलम पर हमेशा से शक करता था। आरोप है कि गुस्से में बेकाबू होकर उसने पहले कुल्हाड़ी से हमला किया। जब कुल्हाड़ी से वार कारगर नहीं हुआ तो उसने फावड़ा उठाकर पत्नी का गला काट दिया।

शोर सुनकर बेटे सूरज की नींद खुल गई। उसने कमरे में झांककर देखा तो पिता मां पर हमला कर रहा था। आरोप है कि जब आरोपी की नजर बेटे पर पड़ी तो वह उसे भी फावड़ा लेकर खदेड़ने लगा, जिससे वह डरकर बाहर भाग गया।

खुद पुलिस को दी सूचना

घटना के बाद आरोपी वहीं बैठा रहा और खुद ही पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, चश्मदीद बेटे ने अपने नाना को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

पहले भी होते थे विवाद

ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी पहले मुंबई में कारपेंटर का काम करता था और पिछले लगभग दस वर्षों से गांव में रहकर खेती और पशुपालन कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह शराब का आदी था और पत्नी पर शक करता था, जिसको लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते थे। दंपती के दो बच्चे हैं- 17 वर्षीय बेटा और 14 वर्षीय बेटी, जो स्कूल में पढ़ते हैं।

मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।