रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा गोरखपुर से पटना के बीच नई वंदेभारत ट्रेन चलाने की घोषणा की गई थी। यह अब मूर्त रूप लेने जा रहा है, यह वंदेभारत ट्रेन पूरी तरह से केसरियामय रहेगी।
गोरखपुर-पटना के बीच जल्द ही केसरिया रंग की सेमी हाइस्पीड वंदेभारत ट्रैक पर दौड़ेगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक लखनऊ से देहरादून के बीच चल रही 8 कोच वाली केसरिया रंग की वंदे भारत की रेक को गोरखपुर लाने की तैयारी कर रही है। 8 कोच की नीली पट्टी वाली सफेद रंग की गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत की खाली रेक को लखनऊ भेजने की योजना है। इसको लेकर पूर्वोत्तर रेलवे के संबंधित विभागों के अधिकारियों के बीच विमर्श चल रहा है।20 जून से गोरखपुर से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है।गोरखपुर और बेतिया दौर पर आए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने गोरखपुर-पटना नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की थी।
पटना में आयोजित उद्घाटन समारोह में नई वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई जाएगी। वंदे भारत के चलने से गोरखपुर से मुजफ्फरपुर और पटना की राह आसान हो जाएगी। गोरखपुर-पटना वंदे भारत गोरखपुर-बेतिया-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर-पटना रेलमार्ग पर चलाई जानी है, जो गोरखपुर से सुबह छह बजे से चलकर रात को साढ़े नौ बजे तक वापस गोरखपुर आ जाएगी। दरअसल, 22549/22550 नंबर की आठ कोच वाली गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ-प्रयागराज वंदे भारत आठ जून से 16 कोच की रेक से चलने लगी है। ऐसे में आठ कोच वाली रेक खाली हो गई है।इसे लखनऊ भेज दिया जाएगा।