16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेंट एंड्रयूज डिग्री काॅलेज के शिक्षक-कर्मचारी हड़ताल पर, एबीवीपी पर मारपीट का आरोप

केस दर्ज होने तक हड़ताल पर रहने का किया ऐलान

2 min read
Google source verification
strike

Hundreds of workers on strike from tomorrow

सेंट एंड्रयूज डिग्री काॅलेज के प्राचार्य और शिक्षकों के संग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया दुव्र्यवहार व मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शिक्षक और शिक्षणेत्तरर कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। पुलिस प्रशासन पर केस दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने केस दर्ज होने और आरोपियों की गिरफ्तारी तक कामधाम ठप करने का निर्णय लिया है।

यह है मामला
गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज डिग्री काॅलेज में एडमीशन सहित विभिन्न मुद्दों पर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। वे लोग प्राचार्य के कक्ष में जाकर ज्ञापन भी देने की कोशिश किए थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी और झड़प की बात कही जा रही है। प्राचार्य द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब तीस चालीस की संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नारेबाजी करते हुए उनके आफिस में घुसने की कोशिश करने लगे। वहां मौजूद नियंता मंडल ने इतनी संख्या में अंदर जाने से रोकते हुए केवल चार-छह लोगों को जाने की बात कही। पहले तो छात्र मान गए लेकिन जब जाने की इजाजत दे दी गई तो वे लोग जबरिया अंदर घुसने लगे। नियंता मंडल ने जब कार्यकर्ताओं को ऐसा करने से रोका तो वे नाराज हो उठे। गाली-गलौच केसाथ मारपीट करने लगे और जबरिया अंदर चले गए। प्राचार्य ने जब आपत्ति जताई तो वे लोग उनके साथ भी दुव्र्यवहार करते हुए मारने पीटने की धमकी देते हुए गाली-गलौच किया।
प्राचार्य ने अपनी तहरीर में बताया है कि मामला बिगड़ता इसके पहले किसी तरह कुछ कर्मचारियों व शिक्षकों ने बीच-बचाव कर सब शांत करा दिया। लेकिन जाते-जाते अराजक कार्यकर्ताओं ने उनके दो शिक्षकों को मारा पीटा और इसके बाद भाग निकले। प्राचार्य ने बताया कि इस घटना के बाद काॅलेज के शिक्षकों में आक्रोश और डर दोनों है।
उन्होंने कैंट थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। प्राचार्य ने मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा है।