
गोरखपुर में हुई अफरोज आलम की हत्या
Gorakhpur News: गोरखपुर के रहने वाले अफरोज आलम को 16 साल की साजिया ने मोहब्बत हो गई। लेकिन वहीँ मोहब्बत अफरोज के जान पर बन आई। रेलवे के सीनियर टेक्नीशियन अफरोज आलम अंसारी को 2012 में 16 साल की साजिया ने मोहब्बत हो जाता है। उसके बाद साजिया और अफरोज एक साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगें।
साजिया ने रची मौत की साजिस
लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद साजिया ने जिद की कि उसके नाम का घर बनवाया जाए। और अफरोज उसकी ये जिद भी पूरी कर देता है। लेकिन बाद में साजिया का असली रंग सामने आता है। साजिया ने लड़कों को अपने यहां किराए पर रखना शुरू कर दिया। जिसमें से अभिषेक नाम के लड़के से उसे मोह्हबत हो जाती है और उसने अपने पति अफरोज को तलाक देने को कहा। अफरोज ने मना कर दिया। उसके बाद साजिया अभिषेक के साथ मिलकर अफरोज की हत्या की साजिस रचती है।
पुलिस कर रही जांच पड़ताल
साजिया ने अभिषेक के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दे दिया। और हत्या के बाद से अभिषेक फरार चल रहा है। उधर पुलिस साजिया से पूछताछ कर रही है। जिसमें नए नए खुलासे हो रहे है। एक नया खुलासा ये हुआ कि साजिया का किसी पुलिस वाले के साथ भी अफेयर चल रहा था। ये कहानी एकदम ‘हसीन दिलरुबा’ जैसी फ़िल्मी होती जा रही है। पुलिस लगभग हत्या की गुत्थी सुलझाने में कामयाब रही।
Published on:
27 May 2023 09:55 pm

