scriptअखिलेश और डिंपल की जनसभा में भगदड़, समर्थक मंच से नीचे गिरे… | Patrika News
गोरखपुर

अखिलेश और डिंपल की जनसभा में भगदड़, समर्थक मंच से नीचे गिरे…

गोरखपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने बेरोजगारी और महंगाई को लेकर प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा कि आज बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन नरेंद्र मोदी इस बारे में एक शब्द नहीं बोलते।

गोरखपुरMay 25, 2024 / 04:38 pm

anoop shukla

गोरखपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की आज शनिवार को गोरखपुर में जनसभा भी।वहीं अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी की जनसभा के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और सपा-कांग्रेस समर्थक मंच से नीचे गिर पड़े। इस दौरान रैली स्थल पर भगदड़ जैसा माहौल दिखा।इस सभा में जमकर हंगामा होने की वजह से ये सभा थोड़ी देर बाद हुई और प्रियंका गांधी ने गोरखपुर की धरती से पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर प्रहार किया।
गोरखपुर की धरती से जनता को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि ये पवित्र धरती है।ये संदेश यहां से पूरे देश में भेजा है।ये केंद्र और प्रदेश की सरकार किसके लिए चल रही है। 70 करोड़ लोग बेरोजगार हैं।पीएम मोदी को बताएं कि अब समय आ गया है।मोदी की जुबान से क्या निकल रहा है। बिहार में भाषण में ऐसे शब्द इस्तेमाल किया जो किसी देश के पीएम ने न किया होगा। पीएम पद का हम सब आदर करते हैं। क्या मोदी की जिम्मेदारी नहीं बनती की इस पद की गरिमा रखें।
प्रियंका गांधी ने कहा कि आप देश को इतनी भी असलियत मत दिखाइए। आंखों की शर्म परिवार के लिये रखनी चाहिए।इनके प्रत्याशी जगह-जगह कह रहे हैं संविधान बदलना है। आज कांग्रेस पार्टी की गारंटी है रोजगार और नौकरी, 8500 हर माह गरीब परिवार को मिलेगा। खेतों के मुआवजा का भुगतान दिलाएंगे।पढ़ाई के कर्ज माफ होगा।दिहाड़ी 400 से कम कोई नहीं दे पाएगा। निषाद भाइयों के लिए बीमा और पहचान पत्र लाएंगे।
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी की सरकार में कप्तानगंज, लक्ष्मीपुर, पडरौना, पेटकुइया की चीनी मिल बंद हुई। अरबपति मित्रों के लिए सरकार चलाई है।बुनकरों का ऋण माफ नहीं होता। पूरी सरकार इलेक्टोरल बांड से चंदा ले रही है।कुशीनगर एयरपोर्ट पर एक भी फ्लाइट नहीं आ रही है।सपा और कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए आगे आइए।आपको रोजगार और नौकरी दिलाने का वादा करते हैं।इस चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस-सपा ने गठबंधन के साथ लड़े हैं उसी तरह की जीत दिलाकर दिखाइए। पीएम मोदी कभी भैसों की बात करते हैं और मंगलसूत्र की बात करते हैं।
वहीं इस जनसभा में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा 10 साल से जिनकी सरकार चल रही है वो झूठे वादे कर रहे हैं। 400 पार नहीं 400 हार जाएंगे, 543 में बताओ कितनी 400 पार बन रही है।143 नहीं जनता 140 के लिए भी तरसा देगी, गुस्सा बढ़ता जा रहा है। 7वें चरण में गुस्सा 7वें आसमान पर होगा, गोरखपुर और आसपास के जिले में बेरोजगार है।
अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस भर्ती की नौकरी की परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया। गरीब के घर पर बुलडोजर चला देते हैं। इस सरकार में पेपर लीक हुए नहीं है कराए गए हैं, जिससे नौजवानों को नौकरी न मिल पाए। ये आने वाली पीढ़ी और संविधान बचाने का चुनाव है। इस बार समुंद्र मंथन नहीं संविधान मंथन होगा।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये उल्टा-पुलटा मुख्यमंत्री हैं, यहां दुकानें बनवा ली नाला साफ हुआ कि नहीं बरसात आने वाली है। राशन में पहले क्या दे रहे थे आज गरीब को क्या मिल रहा है, पहले दाल-चना मिल रहा था।

Hindi News/ Gorakhpur / अखिलेश और डिंपल की जनसभा में भगदड़, समर्थक मंच से नीचे गिरे…

ट्रेंडिंग वीडियो