13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्र हत्याकांड अपडेट : छात्र के हत्यारोपी का एनकाउंटर, फायरिंग कर भागते समय पुलिस ने दोनों पैर में मारी गोली

गोरखपुर के पिपराइच थाना इलाके के जंगल छत्रधारी गांव के टोला महुआ चाफी में सोमवार देर रात विरोध करने पर पशु तस्करों ने 12वीं के छात्र दीपक गुप्ता की हत्या कर दी। वारदात के बाद आक्रोशित ग्रामीण सड़कों पर आ गए थे।

less than 1 minute read
Google source verification
Gorakhpur, Kushinagar,

फोटो सोर्स: पत्रिका, एनकाउंटर में पशु तस्कर घायल

सोमवार की देर रात गोरखपुर के पिपराइच थानाक्षेत्र में गौ तस्करों ने छात्र को अगवा कर उसकी निर्मम हत्या कर दिया था। बुधवार को हत्या के आरोपी पशु तस्कर रहीम को गोरखपुर और कुशीनगर पुलिस टीम की संयुक्त एनकाउंटर में घायल कर दबोच लिया। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल भेजा है।

मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल, दो अन्य गिरफ्तार

SSP गोरखपुर राजकरण नय्यर ने कहा कि आरोपी रहीम गोरखपुर के पिपराइच पुलिस और कुशीनगर पुलिस के संयुक्त मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य आरोपी अजब हुसैन को ग्रामीणों ने पकड़कर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। दो अन्य आरोपी छोटू और राजू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

पशु तस्करों ने अगवा कर छात्र की कर दी थी निर्मम हत्या

सोमवार रात गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के मऊआचापी गांव में पशु तस्करों और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत के दौरान 19 वर्षीय छात्र दीपक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने पीट-पीटकर उसका सिर कुचल दिया और शव को चार किलोमीटर दूर फेंक दिया था। घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। इस के बाद दिन भर जनता और पुलिस के बीच विवाद होता गया। SSP ने कड़ी कारवाई करते हुए जंगल धूषण चौकी इंचार्ज ज्योति नारायण तिवारी समेत चार कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया और पूरी चौकी के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी। देर रात एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश भी गोरखपुर पहुंचे और मामले की समीक्षा की, इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए STF भी लगी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग